Tata Buzzard फिर हुई स्पाई कैमरे में कैद, इसी साल होगी लॉन्च

21/05/2019 - 11:05 | ,  ,  ,   | Suvasit

टाटा मोटर्स की नई पेशकश Tata Buzzard की इन दिनों टेस्टिंग चल रही है। ये नई एसयूवी टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर स्पाई कैमरे में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि Tata Buzzard को Tata Cassini नाम से भारतीय बाज़ार में इसी साल के अंत तक उतारा जाएगा। दरअसल, ये एसयूवी Tata Harrier का 7-सीटर वर्जन है।

डिजाइन और डायमेंशन

Tata Buzzard Spy
डिजाइन के मामले में ये टाटा हैरियर से प्रेरित है।

स्पाई तस्वीरों पर नज़र डालें तो सी-पिलर तक ये हू-ब-हू टाटा हैरियर की तरह ही नज़र आ रही है। सी-पिलर के बाद इसमें बदलाव नज़र आ रहे हैं। तीसरे रो की सीट के लिए इस एसयूवी को थोड़ा लंबा किया गया है। तीसरे रो के पैसेंजर्स के लिए बड़ा क्वार्टर ग्लास लगाया गया है। टेल लैंप में मामूली बदलाव किए गए हैं लेकिन, इसमें भी टाटा हैरियर जैसी झलक मिलती है। कार का व्हीलबेस 2,741mm है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Tata Buzzard की लंबाई 4,661mm, चौड़ाई 1,864mm और ऊंचाई 1,786mm है। ये 7-सीटर एसयूवी टाटा हैरियर की तुलना में 63mm लंबी और 80mm ऊंची है। इसमें 18-इंच के एलॉय व्हील लगाए जाएंगे।

इंजन स्पेसिफिकेशन

Tata Buzzard Spy 2
इस एसयूवी में दमदार इंजन लगा होगा।

Tata Buzzard में Harrier के मुकाबला ज्यादा पावरफुल इंजन लगा होगा। Tata Buzzard में 2.0-लीटर Kryotec 170 डीज़ल इंजन लगा होगा। इस मल्टीजेट II इंजन को फिएट ने तैयार किया है। ये इंजन 170 PS का अधिकतम पावर और 350Nm का अधिकतम टॉर्क देगा। ये एक BS-VI इंजन होगा। ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक का ऑप्शन दिया जाएगा। इस टॉर्क कंवर्टर ऑटोमेटिक यूनिट को Hyundai ने तैयार किया है।

Tata Buzzard का घरेलू बाज़ार में मुकाबला Mahindra XUV700 से होगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है। Tata Buzzard को कुछ महीनों पहले ही जिनेवा मोटर शो में शोकेस किया गया था। इस एसयूवी का इंतज़ार बेसब्री से किया जा रहा है।

[स्पाई फोटो क्रेडिट - Rushlane]

tata motors की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी