2019 BMW S1000RR 27 जून को देगी भारत में दस्तक, जानें खूबियां

17/06/2019 - 11:02 | ,  ,  ,   | Suvasit

BMW Motorrad ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि 2019 BMW S1000RR को 27 जून को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा। सोशल नेटर्वक हैंडल के ज़रिए कई बार इस बाइक का टीज़र हमें देखने को मिला है। कंपनी की कुछ चुनिंदा डीलरशिप ने इस बाइक की बुकिंग फरवरी में ही शुरू कर दी थी।2019 Bmw S1000rr

BMW S1000RR के 2019 मॉडल में कई विजुअल और मेकैनिकल अपग्रेड किए गए हैं। ये एक लीटर क्लास-जर्मन मोटरसाइकिल है। बाइक के मौजूदा मॉडल की मुबंई में एक्स-शोरूम कीमत 17.90 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत इससे थोड़ा ज्यादा होगी।

डिजाइन2019 Bmw S1000rr 2

स्टाइलिंग की बात करें ये बाइक भी ज्यादातर बीएमडब्ल्यू बाइक्स की तरह ही नज़र आती है। इसमें वो सारे एलिमेंट्स दिए गए हैं जो हमें एक बीएमडबल्यू बाइक में देखने को मिलते हैं। 2019 BMW S1000RR का फ्रंट फेसिया पहले से थोड़ा स्लीक है। इसमें फुल एलईडी हेडलाइट लगाई गई है। बाइक के फिन्स को ब्लैक पेंट किया गया है। कॉकपिट को भी रिवाइज़ किया गया है और यहां 6.5-इंच डिस्प्ले लगाया गया है। बाइक का वजह करीब 197 किलोग्राम है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कंपनी इस बाइक के साथ M ऑप्शन और M परफॉर्मेंस पार्ट्स भी ऑफर कर रही है। भारत में इस बाइक के साथ M पैकेज ऑफर किया जा सकता है। ये एक ऑप्शनल किट है जो बाइक के वजन को कम कर 193.5 किलो कर देता है और इसके पावर-टू-वेट रेशियो को बेहतर बनाता है।2019 Bmw S1000rr 1

M पैकेज में क्या है -

- मोटरस्पोर्ट पेंट
- M कार्बन फाइबर व्हील
- लाइटवेट बैटरी
- M स्पोर्ट सीट
- प्रो मोड्स
- M चैसि किट (स्विंग आर्म और रियर राइड हाइट एडजस्टमेंट के साथ)

इंजन स्पेसिफिकेशन

2019 Bmw S1000rr Headlight 2

2019 BMW S1000RR में नया डेवलप यूरो-V, 999 सीसी इन-लाइन 4-सिलिंडर इंजन लगा है जिसे बीएमडब्ल्यू शिफ्टकैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। ये नया इंजन 207 hp का अधिकतम पावर और 113Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन पिछले इंजन के मुकाबले करीब 4 किलोग्राम हल्का है।

बाइक में चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं जिन्हें रेन, रोड, डायनेमिक और रेस नाम दिया गया है। ऑप्शनल 'प्रो मोड' में तीन अतिरिक्त राइडिंग मोड और लॉन्च कंट्रोल मिलता है। इसके अलावा बाइक में डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस प्रो, डीटीसी व्हीली फंक्शन और शिफ्ट असिस्टेंट प्रो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

मुकाबला

2019 BMW S1000RR का मुकाबला Ducati Panigale V4, Kawasaki ZX-10R, Yamaha YZF-R1 और Suzuki GSX-1000RR से है।

BMW S1000RR की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी