2019 BMW S1000RR भारत में लॉन्च को तैयार, 25 जून को देगी दस्तक

22/05/2019 - 12:01 | ,  ,  ,   | Suvasit

BMW Motorrad 25 जून को भारत में 2019 BMW S1000RR को लॉन्च करेगी। इस बाइक की अनाधिकारिक तौर पर बुकिंग भी शुरू कर दी है। ये एक लीटर-क्लास सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल है। कंपनी ने इंस्टाग्राम पर बाइक का टीज़र भी जारी कर दिया है। हालांकि, इस बाइक के लॉन्च से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

2019 BMW S1000RR में कई विजुअल अपडेट्स किए गए हैं। इस सुपरस्पोर्ट बाइक के मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 17.90 लाख रुपये है। नए मॉडल के हेडलाइट डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसके अलावा नई बाइक में नया 6.5-इंच डिस्प्ले लगाया गया है।

Bmw Bike
नई बाइक में नया 6.5-इंच डिस्प्ले लगाया गया है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

2019 BMW S1000RR में नया 999 सीसी, इन-लाइन, 4-सिलिंडर, यूरो-5 इंजन लगाया जाएगा जो पिछले इंजन से 8 hp ज्यादा पावरफुल है। ये नया इंजन 207 hp का अधिकतम पावर और 113Nm का अधिकतम टॉर्क देगा। इस इंजन को बीएमडब्ल्यू शिफ्टकैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। ये पिछले मॉडल से करीब 4 किलो हल्की है।

नई S1000RR में चार राइडिंग मोड दिए गए हैं जिसे रेन, रोड, डायनेमिक और रेस नाम दिया गया है। इस बाइक का वजन 197 किलोग्राम है। इसके अलावा बाइक में डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल , डीटीसी व्हीली फंक्शन, एबीएस प्रो, शिफ्ट असिस्टेंट प्रो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसके अलावा 2019 BMW S1000RR में M ऑप्शन और M परफॉर्मेंस पार्ट्स लगाए गए हैं। इस बाइक का सीधा मुकाबला Kawasaki ZX-10R, Yamaha YZF-R1 और Ducati Panigale V4 से है।

BMW Motorrad की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी