2019 Mahindra Mojo 300 ABS जल्द होगी लॉन्च, डीलरशिप पर आई नज़र

09/07/2019 - 14:13 | ,  ,  ,   | Suvasit

Mahindra Mojo 300 का एबीएस वर्जन लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये मोटरसाइकिल डीलरशिप पर नज़र आई है। इससे साफ है कि इस बाइक को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

इससे पहले भी इस बाइक की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस बाइक में कई बदलाव भी किए गए हैं। बाइक में ट्विन-पॉड हेडलाइट और आईब्रो स्टाइल एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट लगाई गई है। बाइक की स्टाइलिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Mahindra Mojo 300 Abs

बाइक में '300 ABS' का स्टिकर भी लगाया गया है। बाइक को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें ब्राउन सीट कवर लगाया गया है। इसके अलावा स्प्लिट स्टाइल पिलियन ग्रैब रेल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एबीएस इंडिकेटर जैसे फीचर्स इसे एक अलग फील दे रहे हैं।

कंपनी ने इस बाइक को गोल्डन कलर का फ्रेम दिया है। इस बाइक में टैडिशनल, राइट साइड अप टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक सेटअप लगाया गया है। Mahindra Mojo 300 ABS की तस्वीरों पर गौर करें तो इसमें Pirelli के टायर्स लगाए गए हैं। साथ ही इसे डुअल-चैनल एबीएस से लैस किया गया है।

Mahindra Mojo 300 Abs Front Quarter

इंजन स्पेसिफिकेशन

Mahindra Mojo 300 ABS 294.72 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन लगा है। ये इंजन 26.8 PS का अधिकतम पावर और 30Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

Mahindra Mojo 300 ABS की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपये रखी जा सकती है।

[सोर्स: Instagram.com]

Mahindra Mojo 300 ABS की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी