2019 Mitsubishi Pajero Sport का टीज़र जारी, इसी साल होगी भारत में लॉन्च

13/07/2019 - 13:22 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

मित्सुबिशी ने थर्ड-जेनेरेशन Pajero Sport को 2015 में लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल 2019 Mitsubishi Pajero Sport को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस एसयूवी का वीडियो टीज़र जारी कर दिया है। 2019 Mitsubishi Pajero Sport 25 जुलाई को थाईलैंड में पेश होगी। इस एसयूवी को इसी साल भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

2019 Mitsubishi Pajero Sport के बाहरी बनावट में कई बदलाव किए गए हैं। ग्रिल के डिजाइन, हेडलैंप में बदलाव किया गया है। हेडलैंप को पहले से ज्यादा स्लीक बनाया गया है और डे-टाइम रनिंग लाइट स्ट्रिप लगाया गया है। अपडेटेड फ्रंट ग्रिल में थ्री-हॉरिजॉन्टल स्लैट लगाए गए हैं। फ्रंट फॉग लैंप में भी बदलाव किए गए हैं।

2019 Mitsubishi Pajero Sport में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया लाइटिंग ग्राफिक्स लगाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस एसयूवी के डिजाइन, कंफर्ट और क्वालिटी में सुधार किया गया है। जल्द ही इस एसयूवी से जुड़ी सारी जानकारी का खुलासा हो जाएगा।

2019 Mitsubishi Pajero Sport Teaser

इंजन स्पेसिफिकेशन

2019 Mitsubishi Pajero Sport के भारतीय मॉडल में BS-VI 2.4-लीटर, 4-सिलिंडर, टर्बोडीज़ल इंजन लगा होगा जो 181 PS का अधिकतम पावर और 430Nm का अधिकतम टॉर्क देगा। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 4-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस किया गया जाएगा।

Mitsubishi Pajero Sport के मौजूद मॉडल की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 28.35 लाख रुपये है। लेकिन, बताया जा रहा है कि 2019 Mitsubishi Pajero Sport की एक्स-शोरूम की कीमत 30 लाख रुपये के आसपास रखी जाएगी। इस एसयूवी का मुकाबला Toyota Fortuner और Ford Endeavour से है।

SUV की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी