2019 Volkswagen Polo और Volkswagen Vento डीलरशिप पर आई नज़र

26/06/2019 - 14:13 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

जल्द ही Volkswagen Polo और Volkswagen Vento के मौजूदा जेनेरेशन के फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा। ये दोनों कारे कंपनी की डीलरशिप पर भी पहुंच चुकी हैं। ये साफ संकेत है कि इन दोनों कारों को जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

डीलरशिप पर कैद हुई कार की स्पाई तस्वीर 2019 Volkswagen Polo के GT वेरिएंट की है। इसका फ्रंट फेसिया GTI वेरिएंट की तरह ही है। इसमें फुल एलईडी हेडलैंप नज़र नहीं आ रहा। लेकिन इसमें हनीकॉम्ब ग्रिल और शार्प बंपर लगाए गए हैं। साइड डेक्ल्स को हटा दिया गया है। साथ ही नए ग्रे व्हील्स लगाए गए हैं। रियर में डिफ्यूज़र लगाया गया है।

2019 Volkswagen Polo Spy

दूसरी तरफ 2019 Volkswagen Vento की स्पाई तस्वीरों पर नज़र डालें तो इसमें रियर डिफ्यूज़र लगाया गया है। इसके अलावा ग्रे एलॉय व्हील इसकी खूबसूरती को और आकर्षक बना रहे हैं। ये कार थोड़ी स्पोर्टी नज़र आती है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

2019 Volkswagen Polo एक 1.0-लीटर MPI पेट्रोल, एक 1.2-लीटर TSI पेट्रोल और एक 1.5-लीटर TDI डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। वहीं, 2019 Volkswagen Vento एक 1.6-लीटर MPI पेट्रोल, एक 1.2-लीटर TSI पेट्रोल और एक 1.5-लीटर TDI डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। मार्च 2020 तक इन BS-IV इंजन को बंद कर इसे नए BS-VI 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन से रिप्लेस कर दिया जाएगा।

2019 Volkswagen Vento Spy

इन दोनों कारों के फेसलिफ्ट मॉडल के सेफ्टी फीचर्स को भी AIS 145 नियमों के तहत अपग्रेड किया गया है। ये दोनों कार जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

[फोटो सोर्स 1: Rushlane]

[फोटो सोर्स 2: Team-BHP]

Volkswagen की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी