एथनॉल से चलने वाली TVS Apache RTR 200 Fi E100 लॉन्च हुई, कीमत 1.20 लाख रुपये

13/07/2019 - 11:40 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

टीवीएस मोटर कंपनी ने एथनॉल से चलने वाली 2019 TVS Apache RTR 200 Fi E100 को लॉन्च कर दिया है। एथनॉल से चलने वाली इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये रखी गई है। ये अपने स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल से करीब 9,000 रुपये महंगी है। इस बाइक को पहली बार ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था। फिलहाल, इस बाइक की बिक्री महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में की जाएगी।Tvs Apache Rtr 200 Fi E100 Launch

इंजन स्पेसिफिकेशन

TVS Apache RTR 200 Fi E100 में 197 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, ऑयल कूल्ड इंजन लगा है जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। ये बाइक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से भी लैस है। ये इंजन 21 PS का अधिकतम पावर और 18.1Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। बाइक की टॉप-स्पीड 129 किलोमीटर प्रति घंटे है।

पढ़ें : TVS Ntorq 125 नए मैट सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च

एथनॉल से चलने वाली बाइक लॉन्च करना एक अलग तरह की शुरुआत है। देश के केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी लगातार पेट्रोल के विकल्प तलाशने की बात करते रहे हैं। पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नितिन गडकरी ने शुगर मिल मालिकों को एथनॉल प्रोडक्शन की ओर काम करने की सलाह दी थी।Tvs Apache Rtr 200 Fi E100

एथनॉल से चलने वाली गाड़ियां पेट्रोल-डीज़ल की खपत कम कर सकती हैं। एथनॉल को कैश क्रॉप की मदद से तैयार किया जा सकता है। एथनॉल इंजन की मदद से नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डायऑक्साइड को कम करने में मदद मिलेगी। इससे पर्यावरण को बचाने की ओर हम एक बड़ा कदम उठा सकते हैं।

पढ़ें : 2019 TVS Apache RR 310 भारत में लॉन्च, स्लिपर क्लच से है लैस

फिलहाल, देश में एथनॉल पंप मौजूद नहीं है। TVS Apache RTR 200 Fi E100 को इस समस्या का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, नितिन गडकरी ने पेट्रोलियम मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखकर देशभर के रेग्युलर पेट्रोल पंप पर एथनॉल पंप की भी व्यवस्था की जाए।Tvs Apache Rtr 200 Fi E100 Fuel Tank

अब देखना होगा कि एथनॉल से चलने वाली TVS Apache RTR 200 Fi E100 को बाज़ार में कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। लेकिन, आने वाले दिन में हमें पेट्रोल-डीज़ल के विक्लप के बारे में ज़रूर सोचना चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

TVS की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी