एप्पल कारप्ले सपोर्ट से लैस हुई Mahindra XUV500

12/07/2019 - 12:49 | ,  ,  ,   | Suvasit

महिंद्रा ने अपनी मशहूर एसयूवी Mahindra XUV500 को आखिरकार एप्पल कारप्ले सपोर्ट से लैस कर दिया है। इस एसयूवी में एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट की सुविधा पहले से थी।लेकिन, कंपनी ने Mahindra XUV500 के सिर्फ टॉप-एंड W11 वेरिएंट को एप्पल कारप्ले फीचर से लैस किया है।

Mahindra Xuv500
Mahindra XUV500

इसके अलावा कंपनी Mahindra Marazzo और Mahindra XUV300 में एप्पल कारप्ले की सुविधा दी है। एप्पल कारप्ले सपोर्ट से लैस होने के बाद Mahindra XUV500 की क्या कीमत होगी इसका खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। Mahindra XUV500 के W11 ट्रिम की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 17.16-18.52 लाख रुपये के बीच है। एप्पल कारप्ले सपोर्ट की मदद से ग्राहक इस अपने स्मार्टफोन को कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा कार को एप्पल म्यूजिक ऑडियोबुक, पॉडकास्ट फीचर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

इस मौके पर कंपनी के चीफ ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग (ऑटोमोटिव डिविज़न) विजय राम नाकरा ने कहा, 'महिंद्रा में हम अपनी गाडियों को नई टेक्नोलॉजी से लैस करते हैं। एप्पल कारप्ले के शामिल होने से ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी।'Mahindra Xuv500 Front

इंजन स्पेसिफिकेशन

Mahindra XUV500 दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमें पेट्रोल और डीज़ल इंजन शामिल है। इस एसयूवी में 2.2-लीटर mHawk टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जो 140.04 PS का अधिकतम पावर और 320Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इसके अलावा ये एसयूवी 2.2-लीटर mHawk टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन ऑप्शन में भी उपलब्ध है दो 155 PS का अधिकतम पावर और 360Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।

Mahindra XUV300 AMT लॉन्च

हाल ही में महिंद्रा ने अपनी मशहूर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 के ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) वर्जन को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। Mahindra XUV300 AMT सिर्फ W8 ग्रेड में उपलब्ध होगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है। ऑप्शन पैक के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.70 लाख रुपये है।

Mahindra की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी