मंदी के कारण Mahindra ने 8 से 14 दिनों के लिए बंद किया प्रोडक्शन

12/08/2019 - 10:51 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra ने अस्थायी रूप से भारत में अपने प्रोडक्शन के कार्य को बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने विभिन्न प्लांट में अगस्त से सितंबर के बीच में 8 से 14 दिनों के लिए प्रोडक्शन को बंद रखेगी। कंपनी ऐसा मांग के बीच संतुलन बैठाने के लिए कर रही है।

Mahindra4

कम बिक्री है बड़ी वजह

इस बारे में Mahindra ने कहा कि प्रोडक्शन को बंद करने का सबसे बड़ा कारण देश में वाहनों की कम मांग और बिक्री है। वर्तमान में बड़े पैमाने पर मंदी के कारण अधिकांश ऑटो निर्माता प्रभावित हुए हैं। Mahindra बिक्री की आवश्यकताओं को देखते हुए आने वाले समय में अपने प्रोडक्शन पर विचार करेगा।

इसे भी पढ़ेः Mahindra भारत में लॉन्च करेगी तीन नई इलेक्ट्रिक कार, जानें इसकी डिटेल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा ने अपनी नियामक फाइलिंग में कहा है कि कंपनी अपने वाहन क्षेत्र और पूर्ण स्वामित्व वाली महिन्द्रा व्हीकल मैन्युफैक्चर्स लिमिटेड के विभिन्न संयंत्रों में उत्पादन को बंद करेगा। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विभिन्न संयंत्रों में प्रोडक्शन को 8 से 14 दिन के लिए बंद किया जाएगा।

Mahindra3

हालांकि महिंद्रा ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रोडक्शन में ठहराव मार्केट में वाहनों की उसकी उपलब्धता को प्रभावित नहीं करेगा, क्योंकि मौजूदा मांगों को पूरा करने के लिए महिन्द्रा के पास पहले से ही पर्याप्त स्टॉक है।

इसे भी पढ़ेः Mahindra Bolero को मिला BS-VI सर्टिफिकेशन, नए सेफ्टी फीचर्स से लैस

Mahindra को जुलाई 2019 में अपनी बिक्री में 11 प्रतिशत गिरावट देखने का अनुमान है। कंपनी ने पिछले महीने में वाहनों के 16,024 यूनिट को बेचा था, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 17,972 यूनिट थी।

Mahindra2

महिन्द्रा ने हाल ही में कहा है, वह भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने की दिशा में काम कर रहा है। महिंद्रा साल 2021 तक भारत में तीन नए इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करेगा। इनमें महिंद्रा KUV100 NXT और XUV300 के इलेक्ट्रिक एडिशन को पेश करने की योजना है।

इसे भी पढ़ेः IAB ने तैयार की नेक्स्ट-जेनेरेशन 2020 Mahindra Scorpio की तस्वीर

महिन्द्रा ने फोर्ड इंडिया के साथ भी टाइ-अप किया है, जिसमें महिंद्रा की बैजिंग वाली Ford Aspire के एक इलेक्ट्रिक एडिशने को भी पेश करेगा। ये तीनों कारें अलग-अलग सालों में लॉन्च की जाएंगी।

प्रोडक्शन और स्टील सेक्टर भी प्रभावित

Mahindra1

बता दें कि भारतीय बाजार में मोटर वाहन उद्योग इस वक्त सबसे बड़ी मंदी का सामना कर रहा है। भारत में सभी प्रमुख निर्माताओं की बिक्री में गिरावट देखी जा रही है, जिसमें जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। महिंद्रा अपने प्रोडक्शन को तब तक कम रखेगा, जब तक हालात पटरी पर नहीं आ जाते हैं।

ऑटो सेक्टर में मंदी का असर स्टील सेक्टर पर भी पड़ा है। इसे लेकर पिछले दिनों टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक टी. वी नरेन्द्र ने कहा कि देश में स्टील की मांग बहुत हद तक निर्माण और ऑटो सेक्टर पर निर्भर करता है।

Mahindra की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी