फिर दिखी 2020 Mahindra XUV500, ऑटो एक्सपो में उठेगा पर्दा

22/01/2020 - 12:11 | ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

घरेलू निर्माता महिन्द्रा एंड महिन्द्रा भारत में XUV500 की लोकप्रियता को देखते हुए 2020 Mahindra XUV500 के रूप में फिर से अपडेट कर रही है। जल्द ही इस एसयूवी को मार्केट में उतारा जा सकता है, लेकिन इसके पहले ही ऑटो एक्सपो में इससे पर्दा उठ सकता है। हाल ही में एसयूवी की तस्वीरें आई है, जिसके माध्यम से कई जानकारी मिल रही है।

Mahindra Xuv500 2020 Overdrive 1 5994

महिंद्रा ने इंटरनल रूप से नई XUV500 को Mahindra W601 का कोडनेम दिया है। नई जेनरेशन की XUV500 पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसका इंडियन स्पेक Ford C-SUV पर आधारित होगा। इस कार को साल 2011 में लॉन्च किया गया था और अब इसे नया अवतार मिलने जा रहा है।

अपडेट और फीचर

Bs Vi Mahindra Xuv500 9c1a

नई Mahindra XUV500 पूरी तरह से फ्रेश डिज़ाइन, नई तकनीक, कुछ मैकेनिकल अपडेट और नए सेफ्टी फीचर से लैस की जाएगी। एक्सटिरियर में नईएसयूवी संभवतः ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैम्प, एलईडी टेललाइट्स, फ्लश डोर हैंडल और 18 इंच के अलॉय व्हील सहित कई नई सुविधाओं से लैस किया जाएगी। नए हैंडल में पावर-संचालित पॉप-आउट फ़ंक्शन है, जबकि लीवर-टाइप की जानकारी को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ेः न्यू जेनरेशन Mahindra XUV500 फ्लश-डोर हैंडल से होगी लैस

नई तस्वीरें XUV500 के नोज, बड़े फ्रंट ग्रिल और डीआरएलएस (एक्सयूवी 300 में भी है) के साथ होगी। रियर-डिज़ाइन में रियर क्वार्टर-ग्लास इसे अट्रैक्टिव लुक देने का कार्य करेगी। इंटारियर में फ्लोटिंग टाइप का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ डैशबोर्ड लेआउट का इस्तेमाल किया जाएगा। माउंटेड कंट्रोल के साथ नए तीन-स्पोक वाले फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और आल न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा।

पावर प्रोडक्शन

Mahindra Xuv500 2020 Overdrive 3 Ba07

जैसा कि हमने पहले ही बताया ऑल-न्यू महिंद्रा XUV500 पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। नया प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिफिकेशन की भी अनुमति देगा। इस प्लेटफार्म पर महिन्द्रा आल इलेक्ट्रिक XUV500 फार्म में भी हो सकती है, जबकि यह नए डेवलप किए गए बीएस6 180 PS 2.0-लीटर डीजल इंजन से संचालित होगी।

[इमेज सोर्स: Overdrive]

2020 Mahindra XUV500 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी