2020 ऑटो एक्सपो में VW T-Roc और VW Tiguan Allspace का होगा डेब्यू

28/10/2019 - 17:00 | ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

फॉक्सवैगन इस वक्त भले ही अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने में ढ़िलाई बरत रही है, लेकिन आने वाले दिनों में कंपनी भारत में अपने कई प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसमें पहला प्रोडक्ट VW T-Roc और दूसरा VW Tiguan Allspace होगा, जो 2020 ऑटो एक्सपो में डेब्यू होने के साथ ही लॉन्च होगा।

Vw T Roc At Iaa 2017

खबरों के मुताबिक फॉक्सवैगन अगले साल भारत में अपनी नई VW Tiguan Allspace के साथ VW Tiguan को रिप्लेस करेगी। इंटरनेशनल लेवल पर ये कारें क्रमशः 5- और 7-सीटर एडिशन में तैयार की गई हैं, लेकिन भारत में यह केवल 7 सीटों के साथ उपलब्ध होगा।

ये है कंपनी की योजना

VW T-Roc को VW MQB A0 IN SUV के फ्रंट पर रखा जाएगा, जो मूल रूप से VW T-Cross का स्पिनऑफ होगा। VW Tiguan ऑलस्पेस के साथ VW टिगुआन के रिप्लेसमेंट से VW T-Roc के लिए अधिक स्पेस होगा। VW MQB A0 IN SUV का प्रोडक्शन स्थानीय रूप से किया जाएगा, जबकि VW Tiguan Allspace को भारत में असेंबल किया जाएगा।

कंपनी VW T-Roc को CBU के रूप में एक्सपोर्ट करेगी। यह एक बेहतर प्रोडक्ट होगा जो यूरोप के सभी प्रस्तावित फीचर के साथ भारत के लिए शानदार प्रोडक्ट होगा। Volkswagen ने T-Roc लॉन्च करने का फ़ैसला केवल इसलिए किया है क्योंकि इसमें रिलैक्सिंग इंपोर्ट नॉर्म्स हैं। हालाँकि, इसका मतलब यह भी है कि कार की सालाना यूनिट 2,500 से ज्यादा नहीं होगी।

पावर स्पेसिफिकेशन

इंडियन स्पेक VW T-Roc में 1.5-लीटर TSI Evo का पेट्रोल इंजन होगा, जो  फॉक्सवैगन ग्रूप के टर्बोचार्ज्ड चार सिलिंडर के साथ 150ps पर 250nm  का पावर प्रोड्यूज करेगी। VW Tiguan Allspace को भारत में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ भी बेचा जाएगा, हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन अभी स्पष्ट नहीं हैं।

उम्मीद है 7-स्पीड DCT और FWD ड्राइवट्रेन लेआउट दोनों मॉडल के लिए सामान्य होगा। VW Tiguan की कीमत INR 28.14 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। लिहाजा VW Tiguan Allspace की कीमत लगभग INR 30 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) होनी चाहिए।

Volkswagen की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी