2021 में होगा Ford Endeavour का नया अवतार, तस्वीरें हुई लीक

12/03/2020 - 12:58 | ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

भारत में बड़ी एसयूवी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी Ford Endeavour अब नए अवतार में नज़र आने वाली है और इसे भारत में साल 2021 में पेश किया जा सकता है। हाल ही में 2021 Ford Endeavour (2021 Ford Everest) की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि पहली बार है और इससे कार के बारे में कई डिटेल का खुलासा हो रहा है।

2021 Ford Endeavour 2021 Ford Everest Front Three

तस्वीरों के माध्यम से Ford Endeavour के डिजाइन और कई नए फीचर्स का भी पता चला है। नई Endeavour में बड़ा रेडिएटर ग्रिल है और फोर्ड के डेवलपमेंट में ये कार एक नई भूमिका निभाने जा रहा है। इस ऑल-न्यू मिड-साइज़ SUV में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक की सुविधा है।

डिजाइन और फीचर्स

2021 Ford Endeavour 2021 Ford Everest Interior Spy

आउटगोइंग मॉडल की तरह नया मॉडल भी ट्रेडिशनल एसयूवी के रेसियो में है। हालाँकि, इसमें स्पिलिट हेडलाइट्स की सुविधा है, जो ग्लोबल लेवल पर ट्रेंडिंग डिज़ाइन क्यू है। तस्वीरों में इस एसयूवी के 18 इंच के डबल-स्पोक सिल्वर अलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटिना और बड़े पैनोरमिक सनरूफ को भी देखा जा सकता है।

संबंधित खबरः नए इंजन और 10-स्पीड एटी के साथ Ford Endeavour बीएस6 भारत में लॉन्च

इसी तरह Endeavour का इंटीरियर भी अपमार्केट है और प्लशर डिज़ाइन के साथ है। यह फीचर्स इस एसयूवी को किसी भी अन्य़ एसयूवी की तुलना में बेहतर बना रहा है। नया स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड दोनों ज्यादा कॉम्पैक्ट प्रतीत होते हैं, जबकि नया कंसोल हाइएस्ट लेवल में दिखता है और सेंटर एसी वेंट हारिजेंटल यूनिट के साथ है।

पावर स्पेसिफिकेशन

2021 Ford Endeavour 2021 Ford Everest Side Spy Sho

एसयूवी में मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है और चार-सिलेंडर इंजन से लैस किया गया है। यह इंजन संभवतः 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट है। हालांकि एसयूवी के साथ और भी ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं, जिसमें वर्तमान मॉडल का 2.0-लीटर टर्बो और ट्विन-टर्बो चार-सिलेंडर डीजल यूनिट शामिल है।

संबंधित खबरः भारत में लॉन्च होगी Ford की आल इलेक्ट्रिक Mustang Mach-E SUV

तस्वीरों में दिखाई पड़ने वाली एसयूवी संभवतः 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, 6-स्पीड मैनुअल और 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश हो सकती है। फोर्ड 2021 की पहली छमाही में नई जेनरेशन की Ford Endeavour का अनावरण कर सकती है। इसके बाद भारत में इसी साल की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है।

[सोर्स: autohome.com.cn]

Ford Endeavour की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी