2.15 करोड़ में BMW M8 Coupe हुई लॉन्च, स्पीड 350 किमी/घंटा   

08/05/2020 - 15:36 | ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

बीएमडब्लू इंडिया (BMW India) ने भारत में अपनी नई कार बीएमडब्ल्यू एम8 कूप (BMW M8 Coupe) को लॉन्च कर दिय़ा है, जिसकी शो-रूम प्राइस 2.15 करोड़ रूपए तय की गई है। लॉन्च हुई ये नई कार एक हाई परफार्मेंस वाली कार है, जबकि हाइएस्ट स्पीड वाला एडिशन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।

Bmw M8 Coupe Front Quarters A849

पिछले महीने ही हमने आपको बताया था कि बीएमडब्ल्यू एम8 कूप (BMW M8 Coupe) भारत के डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई है और जल्द ही लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने हाल ही में BMW 5 सीरीज की 530i Sport को भी लॉन्च किया है, जिसके पेट्रोल वेरिएंट के एंट्री-लेवल ट्रिम की प्राइस 55.40 लाख रूपए है।

फीचर्स

Bmw M8 Coupe Interior Front Seats 3651

कार के फीचर्स की बात करें तो ये लेजर हेडलाइट्स से लैस है और 19-इंच का अलॉय व्हील, कार्बन-फाइबर रूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एप्पल कारप्ले और सैटेलाइट नेविगेशन के साथ 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इसके प्रमुख हाईलाइट्स हैं।

संबंधित खबरः डीलरशिप पर आनी शुरू हुई BMW M8 Coupe, जल्द होगी भारत में लॉन्च

इतना ही नहीं नई कार एम8 कूप (BMW M8 Coupe) 16-स्पीकर हरमन कार्ड साउंड सिस्टम से लैस है, जो भारत में अट्रैक्शन का प्रमुख केन्द्र है। इंटीरियर में कई स्पोर्टी बिट्स जैसे- नई डेलवप्ड स्पोर्ट्स सीटें हैं और हेड रिस्ट्रेन्ट पर मॉडल बैज के साथ, एम स्टीयरिंग व्हील के एम बटन, स्टार्ट/स्टॉप बटन, नए डिजाइन किए ट्रांसमिशन ट्रांसमिशन लीवर के साथ और भी बहुत कुछ है।

Bmw M8 Coupe Specifications

पावर स्पेसिफिकेशन

Bmw M8 Coupe Rear Quarters Aeee

पावर की बात करें तो ये 4.0-लीटर के ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 6,000rpm पर 600ps की मैक्सिमम पावर और 1,800-5,600rpm पर 750nm का पीक टॉर्क डेवलप करता है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एक अन्य ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड हैं। मानक पैकेज में इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल्ड रियर-एक्सल डिफरेंशियल लॉक और एडेप्टिव डंपर्स हैं।

संबंधित खबरः BMW ला रही है 5 Series का फेसलिफ्ट वर्जन, एक्सटीरियर लीक

बीएमडब्लू एम 8 कूप 3.3 सेकंड  में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी मैक्सिमम स्पीड 250 किमी/घंटा है। ऑप्शनल पैकेज के साथ इसकी स्पीड 305 किमी/घंटा तक बढ़ाया जा सकता है। ये कार 6.59 किमी/लीटर का माइलेज देती है। भारत में इसका मुकाबला मर्सिडीज-एएमजी एस 63 कूप (Mercedes-AMG S 63 Coupe) से है, जिसकी प्राइस 2.60 करोड़ रूपए है।

BMW M8 Coupe की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी