BMW X7 भारतीय बाज़ार में लॉन्च, कीमत 98.90 लाख रुपये

25/07/2019 - 15:25 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

बीएमडब्ल्यू ने आज भारत में BMW X7 को लॉन्च कर दिया है। इस फ्लैगशिप एसयूवी के दो वेरिएंट्स - XDrive40i और xDrive30d DPE Signature में उपलब्ध होगी। इन दोनों कीमत 98.90 लाख रुपये रखी गई है।

Bmw X7

BMW X7 के फ्रंट एंड में बीएमडब्ल्यू लेज़र लाइट के साथ एडैप्टिव एलईडी हेडलाइट और बड़ा सिंगल फ्रेम किडनी ग्रिल लगाया गया है। इसके अलावा एलईडी फॉग लैंप भी लगा है। इसके अलावा सिल्वर फिनिश भी दिया गया है। रियर प्रोफाइल की बात करें तो यहां रैप अराउंड टेल लैंप और क्रोम बार लगाया गया है। कुल मिलाकर कार का पिछला हिस्सा X फैमिली की तरह ही है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

BMW X7 xDrive40i वेरिएंट में 3.0-लीटर, स्ट्रेट-सिक्स, टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 340 PS का अधिकतम पावर और 450Nm का टॉर्क देता है। वहीं, इसके xDrive30d वेरिएंट में 3.0-लीटर स्ट्रेट-सिक्स, टर्बो डीज़ल इंजन लगा है जो 265 PS का अधिकतम पावर और 620Nm का टॉर्क देता है। इन दोनों इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस किया गया है।Bmw X7 2

BMW X7 में लाइव कॉकपिट के साथ उपलब्ध है जिसमें 12.3-इंच फुली वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 12.3-इंच सेंट्रल डिस्प्ले (एप्पल कारप्ले और जेस्चर कंट्रोल के साथ), 4-ज़ोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक थ्री पार्ट पैनारोमिक ग्लास रूफ और पैनारोमा ग्लास रूफ स्काई लाउंज जैसे फीचर्स से लैस है।

BMW X7 की लंबाई 5,151mm, चौड़ाई 2000mm, ऊंचाई 1,805mm और व्हीलबेस 3,105mm है। ये एसयूवी 7-सीटर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी जिसके तीनों रो में रिक्लाइनिंग फंक्शन होगा।

Bmw X7 3

BMW X7 xDrive30d को लोकल असेंबल किया जाएगा वहीं, xDrive40i को CBU रूट के ज़रिए इंपोर्ट किया जाएगा। इसी साल के अंत तक BMW X7 M50d को भी लॉन्च किया जाएगा जिसमें 3.0-लीटर, इन-लाइन, 6-सिलिंडर, क्वाड-टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन लगा होगा जो 400 PS का अधिकतम पावर और 760Nm का टॉर्क देगा।

इस लग्ज़री एसयूवी का भारत में मुकाबला Mercedes GLS, Range Rover और Lexux LX से है।

BMW X7 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी