BMW X7 25 जुलाई को देगी भारत में दस्तक, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

24/06/2019 - 16:58 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

BMW X7 भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खबर है कि 25 जुलाई को ये एसयूवी भारतीय बाज़ार में दस्तक देगी। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 1.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Bmw X7

ये X फैमिली की सबसे बड़ी कार है। भारत में ये एसयूवी रेंज-टॉप M50d इंजन वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इस एसयूवी को इसी साल आयोजित हुए इंडिया आर्ट फेयर में भी डिस्प्ले किया गया था। भारत में इस एसयूवी को CBU रूट के ज़रिए इम्पोर्ट किया जाएगा। इसी साल कंपनी भारत में तैयार किए गए xDrive40i और xDrive30d इंजन वेरिएंट्स को भी लॉन्च करेगी।

BMW X7 - स्पेसिफिकेशन

xDrive40i - 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन (340 PS/450 Nm), 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन,AWD
xDrive50i - 4.4-लीटर पेट्रोल इंजन (462 PS/650 Nm), 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, AWD
xDrive30d - 3.0-लीटर डीज़ल इंजन (265 PS/620 Nm), 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, AWD
M50d - 3.0-लीटर डीज़ल इंजन (400 PS/760 Nm), 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, AWD

Bmw X7 Front

BMW X7 की लंबाई 5,151 mm, चौड़ाई 2,000 mm और ऊंचाई 1,805 mm है। गाड़ी का व्हीलबेस 3 ,105 mm है। इस एसयूवी में बड़ा किडनी ग्रिल, बीएमडब्ल्यू लेज़र लाइट (एडैप्टिव हेडलाइट के साथ), 22-इंच व्हील और स्लिम एलईडी रियर लाइट्स लगाए गए हैं। साथ ही इस एसयूवी को बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट, 12.3-इंच फुल वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच सेंट्रल डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक थ्री-पार्ट पैनारोमिक ग्लास रूफ, 5-ज़ोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमा ग्लास रूफ स्काई लाउंज जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस किया गया है।

इस एसयूवी में दिया गया ग्लास रूफ स्काई लाउंज 15,000 अलग अलग ग्राफिक्स एल्युमिनेट करता है। इस ऑप्शनल फीचर के लिए ग्राहकों को 68,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। ये एसयूवी 6 और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध होगी।

Bmw X7 Interior

BMW X7 का मुकाबला Mercedes GLS, Range Rover और Lexux LX से है।

BMW 3-Series को भी 25 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस कार को 2018 पेरिस मोटर शो में शोकेस किया गया था। तब से लेकर अब तक कई बार इस कार की स्पाई तस्वीरें इंटरनेट पर देखी गई हैं।

ये कार 330i और 320d इंजन वेरिएंट में उपलब्ध होगी। कार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर डीज़ल इंजन लगाया गया है। ये इंजन क्रमश: 258 PS और 190 PS का अधिकतम पावर देता है। दोनों इंजन में रियर-व्हील ड्राइवट्रेन की सुविधा गई है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

Bmw X7 Rear

2019 BMW 3-Series की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40 लाख रुपये के आसपास रखी जाएगी।

BMW की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी