Maruti Eeco की नई एडिशन लॉन्च, प्राइस 3.62 लाख रूपए से शुरू

21/10/2019 - 14:52 | ,  ,  ,   | Deepak Pandey

Maruti Suzuki ने BNSVAP नार्म्स की नई Maruti Eeco को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नई मॉडल क्रैश टेस्ट के सभी मानको को पूरा करती है। कंपनी ने Maruti Eeco की शो-रूम प्राइस 3,61,825 लाख रूपए से लेकर 6,61,533  तक तय की है।

Maruti Eeco Front Three Quarters 13e8

इसके विपरीत आउटगोइंग मॉडल की प्राइस क्रमशः 3,55,205 से लेकर 6,54,914लाख रूपए तक थी।  लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने Maruti Eeco की खरीद पर कई आकर्षक ऑफर पेश किए हैं।

कंपनी दे रही है विषेश छूट

कंपनी 5 सीटर पर 15,000 रूपए के साथ 20 हजार का एक्चेंज ऑफर और 7 सीटर पर 25,000 रूपए के साथ 20 हजार एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अलावा दोनों एडिशन 5,000 रुपये की अन्य छूट भी मिल रही है। इस तरह देखा जाए तो Maruti Eeco पर कुल छूट INR 40,000 (5 सीटर) / INR 50,000 (7 सीटर) तक की होती है।

कंपनी मार्च 2020 तक, Maruti Suzuki Eeco को BS-VI अपग्रेड करेगी। अन्य खबरों में, Maruti Suzuki ने सितम्बर में अपनी माइक्रो एसयूवी Maruti S-Presso लॉन्च किया था, जिसकी शो-रूम प्राइस 3.69 लाख से शुरू होती है।

पावर स्पेसिफिकेशन

Maruti Eeco पेट्रोल और पेट्रोल-CNG एडिशन G12B 1.2-लीटर के एस्पिरेटेड फोर-सिलिडर इंजन के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल एडिशन 6,000rpm पर 54 किलोवाट (73.42ps) और 3,000 rpm पर 101nm का टार्क जेनरेट करता है।

पेट्रोल-सीएनजी एडिशन की रेटिंग पेट्रोल के बराबर है, जबकि सीएनजी स्विच करने पर 46 किलोवाट (62.54ps) और 101nm तक कम हो जाता है। कंपनी का दावा है कि Maruti Eeco पेट्रोल इंजन का माइलेज 15.37 km /लीटर है, जबकि पेट्रोल-सीएनजी एडिशन पर 21.94 किमी/लीटर है।

maruti suzuki की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी