Hyundai Santro बीएस6 पेट्रोल का ग्रेड और स्पेक लीक, प्राइस में मामूली वृद्धि

03/01/2020 - 19:44 | ,  ,  ,   | Deepak Pandey

हुंडई इंडिया (Hyundai India) जल्द ही भारत हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro) को बीएस6 में अपडेट करके लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इस अपडेट कार के पेट्रोल वर्जन का ग्रेड और स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं।

Bs Vi Hyundai Santro Specifications 1 A6a8

लीक डिटेल के मुताबिक हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro) 1.1-लीटर के चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के बीएस4 एडिशन की तरह ही मैक्सिमम पावर जेनरेट करेगी, जो कि 5,500 rpm पर  50.7 kW (69 PS), और 4,500 rpm पर 10.1 किलोग्राम (99nm) होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेः Xcent को रिप्लेस करेगी Hyundai Aura, डिजायर से होगा मुकाबला

अपडेट कार में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन होंगे। इसी तरह नई कार के डाइमेंशन भी समान होंगे, जिसकी लंबाई 3,610mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊँचाई 1,560 mm है। इसके अलावा रेग्यूलर ट्रिम्स एरा एक्जीक्यूटिव, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़ और एस्टा के साथ जारी रखा जाएगा।

प्राइस में मामूली वृद्धि

अपडेट होने के बाद कार की प्राइस में मामूली बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जा सकती है। इस तरह कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर मौजूदा मॉडल की तुलना में यह कार लगभग 10,000-20,000 रुपये महंगी हो सकती है।

यह भी पढ़ेः न्यू जेनरेशन 2020 Hyundai i20 एक फिर आई नज़र, जल्द होगी लॉन्च

कंपनी की अन्य अपडेट में लोकप्रिय सेडान हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna) को अप्रैल तक बीएस6 कंप्लेंट इंजन मिलने की उम्मीद है। इस कार की मार्च के बाद भी बिक्री जारी रहेगी। कंपनी कार के बीएस6 यूनिट को फेसलिफ्ट से पहले पेश करेगी।

Hyundai Santro बीएस6-प्राइस

2018 Hyundai Santro Review Images Rear Three Quart

  • 1.1L Petrol Engine Petrol 5-Speed Manual Santro 1.1MT Era Executive- INR 429,990
  • 1.1L Petrol Engine Petrol 5-Speed Manual Santro 1.1 MT Magna-   INR 481,990
  • 1.1L Petrol Engine Petrol 5-Speed Manual Santro 1.1 MT Sportz-           INR 512,990
  • 1.1L Petrol Engine Petrol 5-Speed Manual Santro 1.1MT Sportz SE-       INR 516,890
  • 1.1L Petrol Engine Petrol Smart Auto AMT Santro 1.1 AMT Magna-       INR 530,990
  • 1.1L Bi-Fuel (Petrol with CNG) Petrol 5-Speed Manual Santro 1.1 MT CNG Magna-   INR 547,990
  • 1.1L Petrol Engine Petrol 5-Speed Manual Santro 1.1 MT Asta-   INR 556,490
  • 1.1L Petrol Engine Petrol Smart Auto AMT Santro 1.1 AMT Sportz-        INR 570,990
  • 1.1L Petrol Engine Petrol Smart Auto AMT Santro 1.1 AMT Sportz SE-  INR 574,890
  • 1.1L Bi-Fuel (Petrol with CNG) Petrol 5-Speed Manual Santro 1.1 MT CNG Sportz-   INR 578,990

Hyundai Santro की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी