Mahindra Bolero का फेसलिफ्ट अवतार, पावर और वेरिएंट लीक

14/03/2020 - 09:55 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

रफ एंड टफ एसयूवी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी पापुलर कार महिन्द्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) का फेसलिफ्ट अवतार जल्द ही भारत की सड़कों पर नज़र आने वाला है। कंपनी जल्द ही Mahindra Bolero Power + के अपग्रेड वर्जन को मार्केट में उतार सकती है और अब लॉन्च से पहले ही इस कार के पावर और वेरिएंट लीक हो गए हैं।

2020 Mahindra Bolero Power Facelift Front Spy Shot

बता दें कि महिंद्रा बोलेरो के रेगुलर वर्जन को पहले पावर+ नाम का शॉर्ट वर्जन का इस्तेमाल किया गया था, जबकि बिक्री के लिए केवल बाद वाला वेरिएंट उपलब्ध है। 4,000 मिमी से अधिक नहीं होने के कारण यह कार लोगों के लिए सस्ती भी है, जबकि नया अवतार अब ज्यादा अपग्रेड होगा।

अब होगी और भी स्टाइलिश

2020 Mahindra Bolero Power Facelift Front Fascia S

2020 महिंद्रा बोलेरो पावर+ में अब ज्यादा स्टाइलिश फ्रंट है और इसमें एलईडी डीआरएल, नए रेडिएटर ग्रिल, नए फॉक्स स्किड प्लेट, नए फॉग लैंप हाउसिंग और नए लोअर एयर इनटेक के साथ नए बम्पर व हेडलैम्प्स का इस्तेमाल किया गया है। डिजाइन लुक में भी न केवल परिवर्तन किए गए हैं बल्कि नए क्रैश टेस्ट नार्म्स के भी अनुरूप है।

संबंधित खबरः Mahindra Bolero को मिला BS-VI सर्टिफिकेशन, नए सेफ्टी फीचर्स से लैस

इसी तरह मानकर चला सकता है कि नई महिंद्रा बोलेरो पावर+ के इंटीरियर में कुछ बदलाव हो सकते हैं, हालांकि यह शायद उतना व्यापक नहीं है, जबकि पावर और इंजन की बात करें तो नया मॉडल 71 HP BS-VI 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड तीन-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ संचालित होगा।

50 हजार तक होगी प्राइस में वृद्धि

Mahindra Bolero Power Headlamp Grille Bumper Launc

इसके अलावा महिंद्रा TUV300 को भी जल्द ही नया फेसलिफ्ट और यही डीजल इंजन भी मिलेगा। वर्तमान में बोलेरो पावर+ एलएक्स, एसएलई, एसएलएक्स और जेडएलएक्स ग्रेड में उपलब्ध है, जबकि नया मॉडल संभवतः बी 4, बी 6 और बी 6 (ओ) ट्रिम्स में आएंगे। इस मॉडल में 70 HP बीएस6 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड तीन-सिलेंडर डीजल इंजन का इस्तेमाल किय़ा गया है।

संबंधित खबरः Mahindra Bolero पिक-अप ने रचा इतिहास, प्रोडक्शन 15 लाख यूनिट के पार

प्राइस में जाहिर सी बात है अपग्रेड होने के बाद वृद्धि देखी जाएगा। इस तरह Mahindra Bolero Power + फेसलिफ्ट अवतार बीएस6 अपग्रेड के साथ 50,000 रूपए तक ज्यादा महंगी हो सकती है। वर्तमान में इसकी शो-रूम प्राइस 7,61,897 रूपए से शुरू होकर 8,99,102 रूपए तक जाती हैं।

Bolero Power + की वर्तमान प्राइस

  • LX - 7,61,897 रूपए
  • SLE - 7,98,361 रूपए
  • SLX - 8,64,006 रूपए
  • ZLX - 8,99,102 रूपए

* एक्स-शोरूम दिल्ली

[सोर्स: Autocarindia.com]

Mahindra Bolero की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी