लॉन्च से पहले स्पॉट हुई BS-VI TVS Apache RTR 160 4V

16/08/2019 - 13:07 | ,  ,  ,   | Suvasit

TVS Apache RTR 160 4V का BS-VI वर्जन लॉन्च के लिए तैयार है। लेकिन, इससे पहले इस बाइक की स्पाई तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में बाइक में किए गए बदलावों का खुलासा हुआ है।

BS-VI TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट फेसिया में बदलाव नज़र आ रहा है। बाइक में बड़े पायलट लैंप, एलईडी हेडलैंप सेटअप लगाया गया है। हेडलाइट मास्क को री-डिजाइन करने के अलावा इसे रिफ्रेश लुक देने की कोशिश की गई है। बाइक का ज्यादातर हिस्सा BS-IV मॉडल की तरह ही है। बाइक में मस्क्युलर फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस स्टेप-अप सीट और स्प्लिट-स्टाइल पिलियन ग्रेब रेल इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं।

Bs Vi Tvs Apache Rtr 160 4v Spy

बाइक की कॉकपिट पर नज़र डालें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ स्विचगियर, बार-एंड वेट, ग्रिप और लीवर मौजूदा मॉडल की तरह ही है। साथ ही बाइक के सिंगल-पीस हैंडलबार को भी मौजूदा मॉडल की तरह ही रखा गया है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

BS-VI TVS Apache RTR 160 4V के परफॉर्मेंस फिगर में कोई बदलाव नहीं आया है। इस बाइक में 159.7 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन लगा है जो 16.8 PS का अधिकतम पावर और 14.8Nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

बाइक के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन में भी कोई बदलाव नहीं है। बाइक में पेटल-टाइप डिस्क ब्रेक (270 mm फ्रंट और 200 mm रियर) लगा है। ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए इस सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया गया है।

Bs Vi Tvs Apache Rtr 160 4v Spy 2

कंपनी जल्द ही BS-VI TVS Apache RTR 160 4V के लॉन्च की सारी जानकारी साझा करेगी। इस बाइक का भारतीय बाज़ार में सीधा मुकाबला Yamaha FZ-S सीरीज़ से है जो इसी साल नवंबर में लॉन्च होगी।

[फोटो सोर्स 1: Rushlane.com]

[फोटो सोर्स 2: Cartoq.com]

TVS Apache RTR 160 4V की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी