CFMoto 300NK ने दी भारतीय बाज़ार में दस्तक, कीमत 2.29 लाख रुपये

19/07/2019 - 15:31 | ,  ,   | Suvasit

CFMoto ने भारतीय बाज़ार में दस्तक दे दी है। कंपनी ने आज भारत में अपने 4 नए प्रोडक्ट्स उतारे हैं जिनमें 300NK, 650NK, 650MT और 650GT शामिल है। CFMoto 300NK कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये रखी गई है। CFMoto ने AMW मोटरसाइकिल के साथ मिलकर भारत में कारोबार की शुरुआत की है। इन बाइक्स को AMW मोटरसाइकिल के हैदराबाद स्थित प्लांट में असेंबल किया जाएगा।

Cfmoto 300nk

CFMoto 300NK का भारतीय बाज़ार में मुकाबला KTM 390 Duke, BMW G 310 R और Honda CB300R से होगा। इस बाइक में कई ऐसे फीचर्स हैं जो KTM 390 से मेल खाते हैं। बाइक में फुल एलईडी हेडलैंप, ब्लिकर्स और टेललाइट लगाए गए हैं। ये फीचर पहली बार KTM 390 में दिए गए थे। बाइक की कॉकपिट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है।

स्टाइलिंग की बात करें तो इस बाइक को मस्क्यूलर लुक दिया गया है। इंजन को काउल को स्पोर्टी बनाया गया है। बाइक को स्पोर्टी के साथ साथ आक्रामक लुक दिया गया है। ये बाइक दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

Cfmoto 300nk Instrumentation

इंजन स्पेसिफिकेशन

CFMoto 300NK में 292.4 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर, 4-वॉल्व, DOHC इंजन लगाया गया है। ये इंजन 33.9 PS का अधिकतम पावर और 20.5Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इस बाइक में अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक लगाया गया है। बाइक को सेफ्टी के लिए एबीएस से भी लैस किया गया है।

Cfmoto 300nk Rear Wheel

CFMoto 300NK 6 शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी :-

बंगलुरू
हैदराबाद
मुंबई
चेन्नई
कोलकाता
गुवाहाटी

CFMoto 300NK के मुकाबले की बाइक्स की कीमत पर एक नज़र :- (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

KTM 390 Duke: 2.44 लाख रुपये
BMW G 310 R: 2.99 लाख रुपये
Honda CB300R: 2.41 लाख रुपये

CFMoto 300NK की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी