CFMoto 4 जुलाई को लेगी भारत में एंट्री, 4 नए मॉडल होंगे लॉन्च

24/06/2019 - 11:01 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

CFMoto 4 जुलाई को भारतीय बाज़ार में एंट्री लेगी। कंपनी AMW के साथ मिलकर भारत में 4 नई मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। IAB को मिली एक्सक्लूसिव खबर में इस बात की पुष्टि हो गई है।

Cfmoto 300nk Brochure

CFMoto की मोटरसाइकिल CKD रूट के ज़रिए भारत लाई जाएंगी। कंपनी 300 सीसी और 600 सीसी सेगमेंट में अपनी बाइक उतारेगी। भारत में कंपनी CFMoto 300NK, 650NK, 650MT और 650GT को लॉन्च करेगी। चीन की इस कंपनी ने बंगलुरु की कंपनी AMW मोटसाइकिल के साथ भारत में कारोबार करने के लिए हाथ मिलाया है। इन बाइक्स की असेंबली बंगलुरु में की जाएगी।

CFMoto 300NK - इंजन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

ये भारत में कंपनी की सबसे बाइक होगी जिसे सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक में 292.4 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा होगा। ये DOHC, 4-वॉल्व इंजन 34 PS का अधिकतम पावर और 20.5Nm का टॉर्क देगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा होगा।

इस बाइक में टीएफटी इंस्ट्रूमेंटेशन, अपसाइड डाउन फोर्क, एलईडी हेडलैंप, स्प्लिट सीट, डुअल राइडिंग मोड (रेन एंड स्पोर्ट) जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। बाइक का मुकाबला Honda CB 300R, BMW G310R और Bajaj Dominar 400 से होगा।

Cfmoto 300nk

CFMoto की पावरफुल रेंज

कंपनी भारतीय बाज़ार में प्रीमियम बाइक्स भी लॉन्च करेगी। CFMoto 650NK इनमें से एक होगी। इस बाइक में 649.3 सीसी, इनलाइन ट्विन सिलिंडर, 8-वॉल्व DOHC इंजन लगा होगा। ये इंजन 70.7 PS का अधिकतम पावर और 62Nm का टॉर्क देगा। बाइक में एबीएस, एलईडी यूनिट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

CFMoto 650MT और 650GT में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन, इन तीनों बाइक की अलग अलग खूबियां होंगी। 650MT में एडजस्टेबल अपसाइड डाउन फोर्क और लंबा विंडशिल्ड लगा होगा। इस बाइक को मल्टी-टेरेन राइडिंग के लिए तैयार किया गया है।

Cfmoto 300nk Rear Wheel

फेज़ 1 की आखिरी बाइक CFMoto 650GT होगी। इस बाइक टुअरिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें 5-इंच कलर्ड टीएफटी और सेल्फ-एडजस्टिंग बैकलाइट लगा होगा। इसके अलावा मैनुअली एडजस्टेबल विंडशिल्ड और डुअल राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

AMW शुरुआती दौर में 10,000 यूनिट्स तैयार करेगी। डिमांड को देखते हुए इसका प्रोडक्शन बढ़ा दिया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी इन बाइक्स की कीमत कम रखेगी ताकि बाज़ार में मुकाबले की कंपनियों को कड़ी टक्कर दी जा सके।

Bike की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी