बिक गई 2019 Honda CBR650R की सारी यूनिट, होल्ड की गई बुकिंग

21/10/2019 - 16:27 | ,  ,  ,   | Deepak Pandey

हाल ही में होंडा बाइक ने अपनी नई बाइक 2019 Honda CBR650R को बीएस-6 नार्म्स में अपडेट किया था और कुछ ही दिनों के भीतर इस बाइक को ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला। अब खबर है कि भारत में 2019 Honda CBR650R की सारी उपलब्ध यूनिट बिक चुकी है। इसलिए कंपनी ने अगली सूचना तक बुकिंग को रोक दिया है।

2019 Honda Cbr650r Red Thai Motor Expo Front Right

Honda CBR650R को इसी साल अप्रैल में INR 7.70 लाख की प्राइस के साथ लॉन्च किया था। यह भारतीयों के लिए ग्रांड प्रिक्स रेड और गनपाउडर ब्लैक मेटालिक के दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और CKD के माध्यम से बाजार में एक्सपोर्ट किया जा रहा है।

बाइक के महत्वपूर्ण अपडेट

CBR650R की डिलीवरी मई 2019 में शुरू हुई थी। कंपनी ने इस बाइक में कई अपडेट किए हैं, जिसके कारण इसे एक नया और आक्रामक डिजाइन प्राप्त हुआ है। बाइक के हार्डवेयर को भी बड़े पैमाने पर अपडेट प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार कंपनी ने बाइक के इंजन को भी अपग्रेड किया है।

Honda CBR650R अपने आउटगोइंग की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है। जहां यह 649cc इनलाइन चार सिलिंडर, 16-वाल्व, डीओओएचसी मोटर के साथ 12,000rpm पर 95hp का पीक पावर और 8,500 rpm पर 64nm का अधिकतम टॉर्क प्रोड्यूज करता है।

इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। एंकरिंग डिपार्टमेंट में 4 पिस्टन कॉलिपर्स और फ्रंट में अलाय के पैड के साथ 310 मिमी ड्य़ूल हाइड्रोलिक डिस्क शामिल है, जबकि रियर-एंड सिंगल पिस्टन कैलिपर और राल मोल्ड पैड के साथ 240 मिमी सिंगल हाइड्रोलिक डिस्क का इस्तेमाल किया गया है।

Honda CBR650R की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी