फेस्टिव ऑफरः Okinawa इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दे रही है डिस्काउंट, जानें डिटेल

19/08/2019 - 08:47 | ,  ,  ,   | Deepak Pandey

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Okinawa फेस्टिव सीजन में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर विशेष ऑफर दे रही है। यह ऑफर 12 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर 2019 के बीच देश के सभी Okinawa डीलरशिप पर उपलब्ध होगी, जहां प्रत्येक खरीददारी पर प्रत्येक ग्राहक को निश्चित रूप से कोई न कोई उपहार दिया जाएगा।

Okinawa Praise India Launch

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर 1,000 रूपए का डिस्काउंट देगी। इस नकद छूट के अलावा बीस भाग्यशाली विजेताओं को विभिन्न वस्तुओं को जीतने का मौका मिलेगा। कंपनी की ओर से पेश किए जा रहे इस ऑफर में एक लकी ग्राहक को विदेश जाने का भी मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ेः Yamaha BS-6 टू-व्हीलर्स की कीमतों में हुई 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि

इस पेशकश का उद्देश्य फेस्टिव सीजन के दौरान Okinawa की बिक्री को बढ़ावा देना है। ओकिनावा ऑटोटेक के फाउंडर और एमडी जीतेंद्र शर्मा का कहना है कि हम इस कदम के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहते हैं। इस पेशकश से हमारे डीलरों को अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

Okinawa Praise Launch Headlamp

शर्मा ने कहा कि हमने भारत सरकार द्वारा जीएसटी दरों (12% से 5%) में कटौती के बाद कीमतों को घटाने की घोषणा की थी। ऐसे में हमारा यह ऑफर ई-स्कूटर की खरीददारी को और भी विशेष बना देगा।

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर का लीडर है Okinawa

Okinawa Praise Teaser Headlamp

बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का चलन जोर पकड़ रहा है और इन्हें भारत के भविष्य का भी व्हीकल कहा जा रहा है। ऐसे में देखा जाए तो Okinawa भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में एक है। Okinawa के प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में दो प्रमुख स्कूटर i-Praise और Praise है। इसमें Okinawa i-Praise को हाल ही में लॉन्च किया है। यह स्कूटर मात्र दो-तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

इसे भी पढ़ेः Ducati Scrambler 1100 के दो और नए वेरिएंट होंगे लॉन्च, जानें डिटेल

Okinawa i-Praise अपने पिछले मॉडल की तुलना में करीब 40 प्रतिशत हल्का है। Okinawa i-Praise की बैट्री एक बार फुल चार्ज होने पर 160 से 180 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। 1000 हजार वॉट की लीथियम ऑयन बैटरी से संचालित आई-प्रेज की टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसकी शो-रूम कीमत 69,790 से 71,490 रूपए तक है। इसके अलावा कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में Okinawa Raise और Okinawa Ridge नाम के दो सस्ते स्कूटर भी हैं।

Okinawa की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी