Ford की नई योजनाओं का खुलासा, भारत में 3 नई एसयूवी करेगी लॉन्च

13/05/2019 - 16:05 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

अमेरिका की मशहूर कार निर्माता कंपनी Ford ने भारत में अपने कारोबार से जुड़े नए खुलासे किए हैं। कंपनी भारत में अपने कारोबार पर अगले 5 से 7 साल के भीतर 1 बिलियन डॉलर का निवेश कर सकती है। सबसे ज्यादा निवेश तीन नई एसयूवी पर किया जाएगा जिसे भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा।

Ford BX744 और BX745 एसयूवी डेवलपमेंट स्टेज में

खबरों के मुताबिक, Ford दो नई एसयूवी पर काम करना शुरू भी कर चुकी है। जिसमें एक नया सब-4 मीटर बी-एसयूवी होगी जिसे BX744 कोडनेम दिया गया है। इस एसयूवी को 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। दूसरी, एक प्रीमियम एसयूवी होगी जिसे BX745 कोडनेम दिया गया है। इस प्रीमियम एसयूवी को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। BX744 को खास भारत के लिए तैयार किया जा रहा है।

Ford Aspire Blue Smoke Grey
फोर्ड एस्पायर ब्लू

बताया जा रहा है कि BX744 भारत में Ford EcoSport को रिप्लेस कर सकती है। वहीं, BX745 को Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। हालांकि, BX745 की बिक्री चीन और ब्राज़ील में भी की जाएगी।

इन दो एसयूवी के डेवलपमेंट पर कंपनी 500 मिलियन डॉलर निवेश करने की योजना बना रही है। वहीं, फोर्ड 500 मिलियन डॉलर Ford-Mahindra के प्रोजेक्ट ब्लैक पार्टनरशिप पर लगाएगी जिसके तहत एक नई सी-एसयूवी डेवलप की जाएगी। इसकी घोषणा कंपनी पहले ही कर चुकी है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक दो नई एसयूवी और भारत में निवेश पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। लेकिन, विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक Ford की नज़र ग्लोबल मार्केट पर भी है इसलिए वो Mahindra के साथ मिलकर काम करना चाहती है।

भारतीय बाज़ार में विस्तार के लिए Ford की तैयारियां ज़ोरों पर है। भारत में कंपनी नई एसयूवी के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल के रेंज को भी लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है।

Ford की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी