Hero Karizma ZMR की बिक्री घरेलू मार्केट में अस्थाई रूप से बंद

05/07/2019 - 10:09 | ,  ,  ,  ,  ,   | Suvasit

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल Hero Karizma ZMR की बिक्री घरेलू मार्केट में अस्थाई रूप से बंद कर दी है। बताया जा रहा है कि फरवरी 2019 से लेकर अब तक इस बाइक की एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई है। इस बाइक को एबीएस से भी अपग्रेड नहीं किया गया है। खबर है कि कंपनी Hero Karizma ZMR के एक्सपोर्ट पर फोकस करेगी। हालांकि, ये बाइक अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद है। लेकिन, एबीएस से लैस नहीं होने की वजह से कंपनी इस बाइक की बिक्री भारतीय बाज़ार में नहीं कर सकती।

Hero Karizma Zmr

इंजन स्पेसिफिकेशन

Hero Karizma ZMR में 223 सीसी, एयर/ऑयल कूल्ड, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन लगा है जिसे फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। ये इंजन 20.27 PS का अधिकतम पावर और 19.7Nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

इस बीच हीरो मोटोकॉर्प ने प्रीमियम सेगमेंट में तीन बाइक्स उतरी हैं। जिसमें XPulse 200, XPulse 200T और Xtreme 200S शामिल है। Hero Xtreme 200S बाज़ार में Karizma ZMR की कमी को दूर करेगी। इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 98,500 रुपये रखी गई है। बाइक में फुल एलईडी हेडलैंप, फुल डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Hero Karizma Zmr 2

एक रिपोर्ट के मुताबिक बाज़ार में Xtreme 200S की डिमांड XPulse 200 और XPulse 200T से ज्यादा है। XPulse की दोनों बाइक्स में 199.6 सीसी, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगाया गया है जो 18.4 PS का अधिकतम पावर और 17.1Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन लगाया गया है।

Hero Karizma ZMR को एक वक्त काफी पसंद किया जाता था। इस बाइक की अपनी अलग फैन फॉलोइंग थी। लेकिन, वक्त के साथ इस बाइक के प्रति ग्राहकों का क्रेज़ कम होता चला गया। कंपनी जल्द ही इस बाइक को नए अवतार में लॉन्च कर सकती है। नई Hero Karizma ZMR की झलक 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान देखने को मिल सकती है।

Hero Xtreme 200S की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी