Hero XPulse 200, XPulse 200T और Hero Xtreme 200S की डिलिवरी शुरू

27/06/2019 - 09:55 | ,  ,  ,  ,  ,   | Suvasit

हीरो मोटोकॉर्प ने Hero XPulse 200, XPulse 200T और Hero Xtreme 200S की डिलिवरी घरेलू मार्केट में शुरू कर दी है। इन तीनों बाइक को 1 मई को लॉन्च किया गया था। दिल्ली के कुछ डीलरशिप ने बाइक की उपलब्धता की पुष्टि की है।

Hero Xpulse 200

Hero XPulse 200T

इस बाइक को साधारण रोड पर चलने और टुअरिंग लायक बनाया गया है। इस बाइक में 199.6 सीसी सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड कार्ब्युरेटेड इंजन लगाया गया है। ये इंजन 18.4 PS का अधिकतम पावर और 17.1Nm का टॉर्क देता है। इस बाइक में एलईडी हेडलैंप, ब्लूटूथ इनेबल्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन और यूएसबी चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पढ़ें : Hero Pleasure प्लस ने दी भारतीय बाज़ार में दस्तक, कीमत 47,300 रुपये

Hero XPulse 200T की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 94,000 रुपये रखी गई है। बाइक की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 1.13 लाख रुपये है। ये बाइक स्पोर्ट्स रेड, पैंथर ब्लैक, मैट शील्ड गोल्ड और मैट ग्रे में उपलब्ध है।

Hero Xpulse 200t

Hero XPulse 200

जो ग्राहक Impulse बाइक को मिस करते हैं उनके लिए कंपनी ने Hero XPulse 200 उतारा है। इसमें बाइक में 21-इंच फ्रंट स्पोक यूनिट और 18-इंच रियर स्पोक यूनिट लगाया गया है। इसे खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया गया है। बाइक के कार्ब्युरेटेड वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 97,000 रुपये और फ्यूल-इंजेक्टेड वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपये है।

कंपनी ने फुली-फेयर्ड Hero Xtreme 200S की भी डिलिवरी शुरू कर दी है। ये बाइक स्पोर्ट्स रेड, मैपल ब्राउन और पैंथर ब्लैक में उपलब्ध है। Hero Xtreme 200S की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 98,500 रुपये रखी गई है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 98,500 रुपये रखी गई है।

Hero Xtreme 200s

कुछ दिनों पहले कंपनी ने Hero Pleasure प्लस को भी Maestro Edge 125 के साथ बाज़ार में लॉन्च किया। Hero Pleasure प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 47,300 रुपये रखी गई है। Hero Pleasure प्लस में 110.9 सीसी इंजन लगा है जो 8 बीएचपी का अधिकतम पावर और 8.70Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस स्कूटर के दोनों व्हील में 130mm ड्रम ब्रेक लगाया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर को एक बजट प्रोडक्ट के रूप में पेश किया है।

Hero MotoCorp की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी