Hero XPulse 200T भारतीय बाज़ार में लॉन्च, कीमत 94,000 रुपये

02/05/2019 - 12:09 | ,  ,  ,  ,  ,  ,   | Suvasit

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी ऑफ-रोड बाइक Hero XPulse 200T को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। XPulse 200T की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 94,000 रुपये रखी गई है। ये बाइक सिर्फ कार्ब्यूरेटर वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

इस बाइक के लॉन्च के मौके पर हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजल ने कहा, 'हम अब बोल्ड और प्रीमियम बाइक निर्माण की ओर अग्रसर हैं। हमारी नई रेंज तकनीकी तौर पर एडवांस है और इसमें एक अलग अपील है। हमने इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की बदौलत काफी कम समय में ये मुकाम हासिल किया है।'

Hero Xpulse 200t Headlamp
Hero XPulse 200T

फीचर्स

Hero XPulse 200T में 17-इंच का एलॉय व्हील लगाया गया है। इस बाइक में बैश प्लेट और नकल गार्ड भी लगाया गया है। इस बाइक में फाइबर इंजन काउल, अंडर सीट यूएसबी चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी हेडलाइट, टेल लैंप, डिजिटल स्पीडोमीटर इत्यादि लगाया गया है। Hero XPulse 200T की फ्यूल टैंक कपैसिटी 14-लीटर की है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

Hero XPulse 200T में 199.6 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, ऑयल कूल्ड इंजन लगा है जो 18.4 PS का अधिकतम पावर और 17.1Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

कंपनी लगातार हर सेगमेंट पर अपना ध्यान दे रही है और ग्राहकों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए नए प्रोडक्ट्स तैयार कर रही है। हीरो की इस नई पेशकश का बाज़ार में सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V, Bajaj Pulsar NS200 जैसी बाइक्स से है।

Hero MotoCorp की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी