Hero Xtreme 200R हुई महंगी, अब 91,900 रुपये में उपलब्ध

19/07/2019 - 10:30 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Xtreme 200R की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 91,900 रुपये हो गई है। ये अपनी पुरानी कीमत से करीब 2,000 रुपये महंगी है। बाइक की पुरानी एक्स-शोरूम कीमत 89,900 रुपये थी।

Hero Xtreme 200r

Hero Xtreme 200R के अलावा कंपनी ने Hero Xtreme 200S की कीमतों में भी इज़ाफा किया है। ये बाइक अब 99,400 रुपये में उपलब्ध होगी। पहले इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 98,500 रुपये थी। Hero Xtreme 200S तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमें स्पोर्ट्स रेड, पैंथर ब्लैक और मैपल ब्राउन शामिल है। इस बाइक का सीधा मुकाबला Bajaj Pulsar 180F और 2019 Suzuki Gixxer SF से है। हाल ही में इस बाइक को कई नए बदलावों के साथ लॉन्च किया गया था।

Hero Xtreme 200R में हैलोजन हेडलाइट, सेमी-डिजिटल कंसोल और एनालॉग टेकोमीटर लगाया गया है। इस नेकेड रोडस्टर बाइक में एलईडी हेडलाइट, फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और नेविगेशन फंक्शन जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

Hero Xtreme 200r Instrument Console

इंजन स्पेसिफिकेशन

Hero Xtreme 200R में 199.6 सीसी SOHC, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 18.4 PS का अधिकतम पावर और 17.1Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इस इंजन में कार्ब्युरेटेड सिस्टम लगा है। वहीं, इसके BS-VI वर्जन को फ्यूल-इंजेक्टर से लैस किया गया है।

बाइक में 276mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क ब्रेक लगा है। सेफ्टी के लिए बाइक को सिंगल-चैनल एबीएस से लैस किया गया है। इसके अलावा बाइक में 37mm टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक फ्रंट सस्पेंशन और 7-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक लगाया गया है।

Hero Xtreme 200r 2

कीमत में इज़ाफे के बावजूद Hero Xtreme 200R अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक का मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V (1.11 लाख रुपये) और Bajaj Pulsar NS200 (1.12 लाख रुपये) से है।

इस महीने की शुरुआत में हीरो मोटोकॉर्प ने अपने सभी प्रोडक्ट्स के एक्स-शोरूम कीमत में 1 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कंपनी धीरे धीरे अपने सभी बाइक मॉडल्स की कीमतों में इज़ाफा कर रही है।

Hero MotoCorp की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी