Honda Motorcycle का इतिहासः कैसे पार किया 400 मिलियन यूनिट का प्रोडक्शन?

21/12/2019 - 09:00 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

होंडा मोटर कंपनी (Honda Motor Company) ने ग्लोबल लेवल पर बाइक्स के प्रोडक्शन के मामले में 400 मिलियन यूनिट के आकड़े को पार कर लिया है। कंपनी 1997 में 100 मिलियन का आकड़ा छुआ था, जबकि 2008 में 200 मिलियन का आंकड़ा हासिल किया था। इसी तरह 2014 में 300 मिलियन यूनिट का और अब 400 मिलियन का आकड़ा पार कर लिया है।

2020 Honda Cbr1000rr R Fireblade Sp Action Shots R

बता दें कि होंडा की स्थापना 1948 में हुई थी और उसके एक साल बाद कंपनी ने ड्रीम डी-टाइप 1949 में पेश की थी। यह लोकप्रिय जापानी ब्रांड वर्तमान में 21 देशों में 35 संयंत्रों के साथ 50 सीसी की बाइक से लेकर 1,800 सीसी मॉडल तक का प्रोडक्शन करती है।

कंपनी ने 1963 में पहले विदेशी प्रोडक्शन संयंत्र में बाइक का प्रोडक्शन बड़े लेवल पर करना शुरू किया था और एक बड़ी ब्रांड बनकर उभरी। नीचे कंपनी ने कब और कैसे अपना सफर तय किया? इसकी जानकारी दी जा रही हैः

  • 1948: होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड की स्थापना हुई।
  • 1949: पहला प्रमुख मोटरसाइकिल मॉडल, ड्रीम डी-टाइप पेश किया।
  • 1958: पहला सुपर क्यूब, सुपर क्यूब सी 100 पेश किया।
  • 1963: बेल्जियम में मोटरसाइकिल उत्पादन शुरू किया (जापान के बाहर पहला मोटरसाइकिल संयंत्र)।
  • 1967: थाईलैंड में मोटरसाइकिल उत्पादन शुरू किया।
  • 1968: ग्लोबल लेवल पर मोटरसाइकिल उत्पादन के लिए 10 मिलियन-यूनिट का आकड़ा पार किया।
  • 1971: इंडोनेशिया में मोटरसाइकिल का उत्पादन शुरू किया।
  • 1976: ब्राजील और इटली में मोटरसाइकिल का उत्पादन शुरू किया।
  • 1979: उत्तरी अमेरिका में मोटरसाइकिल उत्पादन शुरू किया।
  • 1980: नाइजीरिया में मोटरसाइकिल उत्पादन शुरू किया।
  • 1984: 50 मिलियन-यूनिट का आकड़ा छुआ।
  • 1992: चीन में मोटरसाइकिल का उत्पादन शुरू किया।
  • 1997: वियतनाम में मोटरसाइकिल उत्पादन शुरू किया। 100 मिलियन यूनिट का आकड़ा पार किया।
  • 2001: भारत में मोटरसाइकिल का उत्पादन शुरू किया।
  • 2004: 10 मिलियन यूनिट का प्रोडक्शन एक साल में किया।
  • 2008: 200 मिलियन यूनिट का आकड़ा पार किया।
  • 2013: बांग्लादेश में मोटरसाइकिल उत्पादन शुरू किया।
  • 2014: 300 मिलियन यूनिट का आकड़ा पार किया।
  • 2018: पहली बार 20 मिलियन यूनिट एक साल में उत्पादन किया।
  • 2019: 400 मिलियन यूनिट का आकड़ा पार किया और बीएस6 प्रोडक्ट का प्रोडक्शन शुरू किया।

इसे साथ ही कंपनी ने भारत में बीएस6 प्रोडक्ट का प्रोडक्शन शुरू किया और हाल ही में अपनी पहली BS-VI कंप्लेंट मोटरसाइकिल, SP 125 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। अब कंपनी प्रीमियम बाइक पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रहा है और कहा है कि प्रीमियम पोर्टफोलियो को दोगुना करेगा और भारत में सुपरबाइक्स का प्रोडक्शन करेगी।

Honda Bike की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी