2019 Mitsubishi Pajero Sport थाईलैंड में हुई पेश, जल्द होगी भारत में लॉन्च

26/07/2019 - 09:52 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

2019 Mitsubishi Pajero Sport फेसलिफ्ट मॉडल को थाईलैंड में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। इसी मॉडल को जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा।

2019 Mitsubishi Pajero Sport के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इस मॉडल को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सबसे पहले साल 2015 में लॉन्च किया गया था।

Mitsubishi Pajero Sport Front

2019 Mitsubishi Pajero Sport पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा शार्प, आक्रामक और स्टाइलिश है। इस एसयूवी के फ्रंट फेसिया को पूरी तरह से बदल दिया गया है। बंपर और स्किड प्लेट में भी बदलाव किए गए हैं। इसे मित्सुबिशी के 'डायनेमिक शिल्ड' फ्रंट डिजाइन कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। साथ ही इसमें नई एलॉय व्हील और ग्राफिक्स भी लगाए गए हैं।

इसमें नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है। इसके अलावा कार की केबिन को ऑल-ब्लैक थीम और स्टीयरिंग व्हील, डोर हैंडल और गियर नॉब पर सिल्वर फिनिश दी गई है।

Mitsubishi Pajero Sport Front 2

2019 Mitsubishi Pajero Sport में कई नए अत्याधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस एसयूवी में पावर टेलगेट, 8-इंच कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, नया स्टीयरिंग व्हील इत्यादि फीचर्स शामिल किए गए हैं।

इंजन स्पेसिफिकेशन

2019 Mitsubishi Pajero Sport के भारतीय मॉडल में BS-VI 2.4-लीटर, 4-सिलिंडर, टर्बोडीज़ल इंजन लगा होगा जो 181 PS का अधिकतम पावर और 430Nm का अधिकतम टॉर्क देगा। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 4-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस किया गया जाएगा। भारत में इस एसयूवी के 7-सीटर वर्जन को लॉन्च किया जाएगा।

Mitsubishi Pajero Sport Interior

इस एसयूवी का भारतीय बाज़ार में मुकाबला Ford Endeavour, Toyota Fortuner, Isuzu MU-X और Mahindra Alturas से होगा।बीते कई सालों से मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट भारतीय बाज़ार में कई ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। इस एसयूवी में ऑफ-रोडिंग की खूबियों से लैस है। इस साल के अंत तक ये एसयूवी भारत की सड़कों पर दस्तक दे देगी। इस एसयूवी का भारत में बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।

Mitsubishi की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी