2019 Mitsubishi Pajero Sport की स्पाई तस्वीर लीक, भारत में जल्द होगी लॉन्च

22/07/2019 - 16:19 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

भारत में जल्द लॉन्च होने वाली 2019 Mitsubishi Pajero Sport की स्पाई तस्वीरें थाईलैंड में कैद हुई हैं। थाईलैंड में इस एसयूवी का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जुलाई को होना है। बताया जा रहा है कि इसी मॉडल को भारतीय बाज़ार में भी लॉन्च किया जाएगा।

Mitsubishi Pajero Sport Spy

कंपनी ने हाल ही में इस एसयूवी का वीडियो टीज़र जारी कर दिया है। इस एसयूवी को इसी साल भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। 2019 Mitsubishi Pajero Sport के बाहरी बनावट में कई बदलाव किए गए हैं। ग्रिल के डिजाइन, हेडलैंप में बदलाव किया गया है। हेडलैंप को पहले से ज्यादा स्लीक बनाया गया है और डे-टाइम रनिंग लाइट स्ट्रिप लगाया गया है। अपडेटेड फ्रंट ग्रिल में थ्री-हॉरिजॉन्टल स्लैट लगाए गए हैं। फ्रंट फॉग लैंप में भी बदलाव किए गए हैं।

2019 Mitsubishi Pajero Sport में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया लाइटिंग ग्राफिक्स लगाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस एसयूवी के डिजाइन, कंफर्ट और क्वालिटी में सुधार किया गया है। जल्द ही इस एसयूवी से जुड़ी सारी जानकारी का खुलासा हो जाएगा।

Mitsubishi Pajero Sport Interior Spy

इंजन स्पेसिफिकेशन

2019 Mitsubishi Pajero Sport के भारतीय मॉडल में BS-VI 2.4-लीटर, 4-सिलिंडर, टर्बोडीज़ल इंजन लगा होगा जो 181 PS का अधिकतम पावर और 430Nm का अधिकतम टॉर्क देगा। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 4-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस किया गया जाएगा।

Mitsubishi Pajero Sport Rear Spy

Mitsubishi Pajero Sport के मौजूद मॉडल की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 28.35 लाख रुपये है। लेकिन, बताया जा रहा है कि 2019 Mitsubishi Pajero Sport की एक्स-शोरूम की कीमत 30 लाख रुपये के आसपास रखी जाएगी। इस एसयूवी का मुकाबला Toyota Fortuner और Ford Endeavour से है।

Mitsubishi Pajero Sport की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी