Jeep Wrangler JL 9 अगस्त को होगी भारत में लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

01/08/2019 - 11:37 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल ने भारत में Jeep Wrangler JL के लॉन्च की तरीख की घोषणा कर दी है। इस एसयूवी को 9 अगस्त को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा। ये इस एसयूवी का चौथा जेनेरेशन है जो मौजूदा मॉडल की तुलना में बेहतर है।

Jeep Wrangler Moab 3

पुरानी Jeep Wrangler (JK) सिर्फ बेसिक ग्रेड में उपलब्ध थी। लेकिन, Jeep Wrangler JL के Sport, Sport S और Rubicon ट्रिम में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा Jeep Wrangler JL Moab एडिशन को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा। कुछ दिनों पहले इस एसयूवी के Sahara और Rubicon ग्रेड की स्पाई तस्वीर भी इंटरनेट पर लीक हुई थीं। इस एसयूवी के Sahara ट्रिम को एक्सक्लूसिव ओवरलैंड पैक से लैस किया गया है।

Jeep Wrangler एक बॉडी-ऑन-फ्रेम व्हीकल है। फ्यूल इकोनॉमी को बेहतर बनाने के लिए इस एसयूवी के वजन को कम करने की काफी कोशिश की गई है। इस एसयूवी में 5-लिंक कॉयल सस्पेंशन, नई शॉक ट्यूनिंग, हार्ड प्वाइंट्स और बॉडी माउंट स्ट्रैटेजी को बेहतर बनाया गया है।

Jeep Wrangler Moab 4

Jeep Wrangler JL में एलईडी हेडलैंप, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी टर्न सिग्नल और शार्प फ्रंट ग्रिल लगाया गया है। इस एसयूवी में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इसे पैसिव की लेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, वेदर प्रूफ सराउंड, लंबर सपोर्ट, लंबे आर्मरेस्ट, 7-इंच टीएफटी एलईडी मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, 8.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, सैटेलाइट नेविगेशन के साथ), ट्रेलर स्वे कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग डिस्प्ले, इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटिगेशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

यूएस मार्केट में ये एसयूवी दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। जिसमें एक 3.6- लीटर पेंटास्टार नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 284 PS का अधिकतम पावर और 347Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। दूसरा ऑप्शन 2.0-लीटर T-GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 272 PS का अधिकतम पावर और 400Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

Jeep Wrangler Moab 2

Jeep Wrangler JL की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 58.74 लाख रुपये है। Jeep Wrangler JL Moab एडिशन की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 65-70 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

Jeep की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी