Mahindra Bolero की स्पाई तस्वीरें लीक, एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स से है लैस

17/05/2019 - 13:04 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

देश की मशहूर कार निर्माता कंपनी महिंद्रा जल्द ही Mahindra Bolero का नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इन दिनों नई Mahindra Bolero की टेस्टिंग चल रही है। नई बोलेरो को कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया जा रहा है। इनमें एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स भी शामिल है।

नई Mahindra Bolero की लीक हुई तस्वीरों से ये साफ हो गया है कि इसमें नया स्टीयरिंग व्हील लगाया गया जो TUV300 में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस अपटेडेड एसयूवी में सीट-बेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Mahindra Bolero Spy
महिंद्रा बोलेरो में कई छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं।

इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो के टॉप वेरिएंट ZLX में डुअल-टोन थीम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फॉक्स-वुड फिनिश, सिंगल-DIN ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी होंगे। इस एसयूवी को हेवी लोड और ऑफ-रोडिंग के लिए भी तैयार किया गया है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

Mahindra Bolero के स्ट्रक्चर में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। इस एसयूवी में 2.5-लीटर m3DiCR इंजन लगा होगा जिसे BS-VI स्टैंडर्ड पर तैयार किया गया है। ये इंजन 63 PS का अधिकतम पावर और 195Nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

Mahindra Bolero Spy 2
इस एसयूवी में कई सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

साल 2020 में कंपनी Mahindra Bolero के डिजाइन में मामूली बदलाव करेगी। बीते कई सालों से महिंद्रा बोलेरो भारतीय में एक खास वर्ग के ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। बीते सालों में कंपनी ने इसमें कई बदलाव किए हैं।

Mahindra Bolero के अलावा भारतीय बाज़ार में कंपनी TUV300, XUV300, XUV500 और Alturas जैसी एसयूवी की बिक्री भी करती है। ये एसयूवी अलग अलग सेगमेंट में अच्छा कारोबार कर रही हैं। महिंद्रा की पहचान एक एसयूवी निर्माता कंपनी के तौर पर स्थापित हो चुकी है और ग्राहकों की विश्वसनीयता पर ये हमेशा खरी उतरती रही है।

[ स्पाई फोटो क्रेडिट : Vikatan.com ]

Mahindra की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी