बंद होगा Mahindra Bolero (Long) और Xylo का प्रोडक्शन

07/06/2019 - 11:40 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

नए सेफ्टी नियमों के लागू होने के बाद कई ऑटोमेकर्स अपने कई प्रोडक्ट का प्रोडक्शन बंद कर रहे हैं। इसी लिस्ट में Mahindra Bolero (Long) और Mahindra Xylo का भी नाम शामिल है। महिंद्रा ने इन दोनों गाड़ियों के प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला लिया है।Mahindra Bolero

क्या खास था इन गाड़ियों में

कंपनी के मुताबिक Mahindra Bolero (Long) और Xylo को नए सेफ्टी नियमों के मुताबिक अपग्रेड करने में ज्यादा खर्च आएगा। वैसे भी इन दोनों गाड़ियों की बिक्री से कंपनी खुश नहीं थी। इस वजह से कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने Mahindra Bolero Power+ मॉडल की बिक्री बंद नहीं की है। Mahindra Bolero (Long) ZLX, SLX, SLE, EX, Plus और Ambulance ट्रिम में उपलब्ध थी। Mahindra Bolero के Long वर्जन की लंबाई 4,000mm थी। इसलिए इस पर टैक्स भी ज्यादा लगता था। कंपनी इसकी बिक्री में भी लगातार गिरावट दर्ज कर रही थी।

पढ़ें : 2020 Mahindra Scorpio के इंटीरियर की तस्वीर पहली बार नज़र आई, जानें खूबियां

Mahindra Xylo

कंपनी ने भी बिक्री के गिरते ग्राफ और अपग्रेड पर आने वाले खर्च का हवाला देते हुए इन दोनों एसयूवी को बंद करने का फैसला किया है। Mahindra Xylo को साल 2009 में पहली बार लॉन्च किया गया था। पिछले एक दशक से ये एमयूवी बाज़ार में उपलब्ध थी। लेकिन, बाज़ार में बढ़ती प्रतिद्वंदिता की वजह से इस एमयूवी की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज होती रही। इसलिए कंपनी ने Mahindra Xylo की बिक्री को भी बंद करने का फैसला किया है।

पढ़ें : Mahindra Thar का सिग्नेचर एडिशन जल्द होगा लॉन्च, कई नए फीचर्स होंगे शामिल

दूसरी तरफ कंपनी ने Mahindra Thar के मौजूदा मॉडल का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया है। फिलहाल, कंपनी महिंद्रा थार के सिग्नेचर एडिशन को लॉन्च करने वाली है। नेक्स्ट-जेनेरेशन Mahindra Thar को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। इसे 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा।

Mahindra की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी