Mahindra XUV300 के लिए कन्फर्म हुआ नॉन-टर्बो 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

21/09/2019 - 14:09 | ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

घरेलू निर्माता महिंद्रा ने अपनी  Mahindra XUV300 के लिए नॉन-टर्बो 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन की पूष्टि किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अब अपनी XUV300 को नए इंजन के साथ लॉन्च करेगी। यह नया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन संभवतः महिंद्रा KUV100 के नॉन-टर्बो 1.2L पेट्रोल MPFI (MPI) यूनिट पर बेस्ड एक GDI यूनिट होगा।

Mahindra Xuv300 Dual Tone Front 2c1f

हालंकि कंपनी ने अभी इस इंजन की पूष्टि केवल यूरो-स्पेक XUV300 के लिए किया है, जबकि Mahindra KUV100 का नॉन-टर्बो 1.2L MPFi थ्री-सिलिंडर पेट्रोल इंजन 61 kW (81.94 PS) और 115 Nm का टार्क जेनरेट करेगा।

पावर स्पेसिफिकेशन

Mahindra Xuv300

हालांकि यूरो-स्पेक XUV300 का 1.2L गैर-टर्बो GDI इंजन निश्चित रूप से व्हीकल के कैरेक्टर के अनुकूल होने के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक आउटपुट आंकड़े प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ेः Mahindra XUV500 की नई जेनरेशन पहली बार हुई स्पॉट, जानें खासियत

यूरोपीय बाजारों के अलावा, महिंद्रा XUV300 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी लॉन्च किया जाएगा। SsangYong Tivoli जिस पर यह सब -4 मीटर SUV बेस्ड है, इन बाजारों में बेची जाती है।

Mahindra Xuv300 फ्रंट थ्री क्वार्टर

Mahindra Xuv300 Rear

माना जा सकता है कि किफायती एडिशन होने के कारण सेफ्टी फीचर में कटौती की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में यह मॉडल साल के आखिर में लॉन्च किया जाएगा, यूरोपीय मार्केट के लिए इसे 2020 की पहली तिमाही में होगा।

यह भी पढ़ेः Mahindra ने शुरू किया सब्सक्रिप्शन ऑफर, केवल 19,720 में घर ले जाएं नई एसयूवी

भारत में, महिंद्रा ने XUV300 AMT को जुलाई में पेश किया था। Mahindra XUV300 (MT) की तुलना में Mahindra XUV300 AMT करीब 55,000 रूपए महंगी है। AMT ऑप्शन केवल W8 ग्रेड w / o विकल्प पैक में दिया गया है। यह W8 ग्रेड में 11.50 लाख रूपए और W8 (O) ग्रेड में 12.70 लाख रूपए की प्राइस में उपलब्ध है।

Mahindra XUV300 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी