Mahindra XUV400 हो रही है डेवलप, जानें XUV500 और XUV300 से कैसे होगी अलग?

18/10/2019 - 18:00 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

भारत की घरेलू कंपनी महिंद्रा ने इसी साल फरवरी में अपनी Mahindra XUV300 को भारत में लॉन्च किया था और अब खबर है कि कंपनी इस एसयूवी के अपने 7-सीटर एडिशन पर कार्य कर रही है। महिन्द्रा ने इस 7 सीटर एसयूवी को Mahindra XUV400 का नाम दिया है और हाल ही में सड़कों पर इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो गई है।

Mahindra Xuv400 2020 E178

IAB के डिजिटल कलाकार शोएब कलानिया ने Mahindra XUV400 के अपेक्षित बाहरी डिजाइन एक रेंडरिंग को तैयार किया है। इसके मुताबिक महिंद्रा XUV400 में बड़े आयामों को समेटने के लिए एक बड़ा जाली ग्रिल हो सकता है, जिसके ऊपरी ग्रिल में ऊपर और नीचे की तरफ क्रोम बार होंगे और एलईडी प्रोजेक्टर लैंप के साथ डीआरएल और एक सप्ली-लुकिंग हैडलैंप की एक जोड़ी होगी।

फीचर और इक्वीपमेंट

फ्रंट लोअर बम्पर में एलईडी लाइटिंग के साथ आयताकार फॉग लैंप हो सकते हैं। अलॉय व्हील्स में अलग डिजाइन होगा। महिंद्रा XUV500 के संकेत एडजियर शोल्डर लाइन में काफी दिखाई देते हैं जो पीछे की तरफ तेजी से बढ़ता है।

इंटीरियर में महिंद्रा XUV400 को टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस असिस्ट, इंटरनेट कनेक्टिविटी, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सभी सीटों के लिए हेडरेस्ट, रियर एसी वेंट्स आदि जैसे फीचर्स से लैस करने की उम्मीद है।

पावर डिपार्टमेंट

पावर डिपार्टमेंट की बात करें तो Mahindra XUV400 के इंजन ऑप्शन में Mahindra XUV300 के समान हो सकते हैं, लेकिन बाद में BS-IV 1.2-लीटर चार-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। जो 5,000 rpm पर 81 kW (110 PS) और 2000-3,500 rpm पर 200nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

इसके अलावा BSIV 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ 3,750rpm पर 85.8 kW (115 PS) और 1,500-2,500 rpm पर 300nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। ये दोनों यूनिट बड़े मॉडल में लॉन्च होगी और BS-VI अवतार में दिखाई देंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा XUV400 को 2020 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसे XUV300 और XUV500 के बीच रखा जाएगा। यह XUV300 के बड़े एडिशन के रूप की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए एक व्यवहारिक ऑप्शन होगा और XUV500 की तरह बड़ी और ज्यादा प्रीमियम नहीं होगी।

Mahindra XUV300 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी