MG Hector SUV - जानें क्या है इसकी खूबियां

27/04/2019 - 11:52 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

MG Motor भारत में लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी की भारतीय बाज़ार में एंट्री MG Hector के लॉन्च के साथ ही होगी। MG Hector एसयूवी का भारत में बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। खबर है कि MG Hector को जून महीने तक लॉन्च किया जा सकता है।

कंपनी ने अभी तक MG Hector की आधिकारिक तस्वीर जारी नहीं की है। लेकिन, इंटरनेट पर लीक हो रहीं स्पाई तस्वीरों के मुताबिक ये एसयूवी चीन की Baojun 530 से काफी प्रेरित नज़र आती है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये नए कलर, नए ग्रिल और MG की बैजिंग के साथ Baojun 530 ही नज़र आती है।

MG Hector SUV
MG Hector

MG Hector की साइड प्रोफाइल पर नज़र डालें तो यहां भी इसमें Baojun 530 की ही झलक मिलती है। ऐसी खबरें पहले भी आई थीं कि MG Hector काफी हद तक Baojun 530 से मिलती-जुलती है। MG Hector में ठीक वैसा ही एलॉय व्हील, विंग मिरर लगाया गया है जैसा Baojun 530 में भी लगा है।

Mg Hector SUV
MG Hector

MG Hector का रियर लुक हूबहू Baojun 530 की तरह ही है। हालांकि, कुछ छोटे-मोटे बदलाव हैं जो MG Hector को थोड़ा अलग बनाते हैं।

सबसे बड़ा बदलाव कार के फ्रंट में नज़र आता है। यहां MG के सिग्नेचर ग्रिल लगाया गया है और इसके ठीक ऊपर एक बड़ा सा MG का लोगो नज़र आता है। इसके अलावा मेश-स्टाइल्ड एयरडैम, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट और फॉग लैंप होजिंग लगाई गई है जो दिखने में Baojun 530 की तरह ही है।

MG Hector की केबिन की तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन, खबरों की मानें तो इस एसयूवी में इस सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनारोमिक सनरूफ लगा होगा। इसके अलावा कार में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेगमेंट फर्स्ट 360 डिग्री कैमरा लगा होगा। इसके अलावा कार में सॉफ टच मैटेरियल डैशबोर्ड, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी होंगे।

Mg Hector SUV
MG Hector

 

MG Hector का भारत में बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस एसयूवी में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स होंगे जो अभी भारतीय बाज़ार में उपलब्ध किसी भी कार में मिलते।

MG Motors की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी