BMW ला रही है 5 Series का फेसलिफ्ट वर्जन, एक्सटीरियर लीक

07/05/2020 - 10:25 | ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

नई बीएसडब्ल्यू 5 सीरीज (2021 BMW5 Series) का फेसलिफ्ट अवतार लीक हो गया हैं और इसका फ्रंट एंड पहले से कहीं ज्यादा बेहतर नज़र आ रहा है। लीक हुई तस्वीर इस फेसलिफ्ट मॉडल की पहली इमेज है, जिसमें इस लक्जरी कार का पूरा एक्सटीरियर सामने आ गया है। संभवतः कंपनी इस नई कार को लेकर अगले महीने कोई बड़ी घोषणा कर सकती है।

2021 Bmw 5 Series Facelift Brochure Leak 54a8 Copy

डिजाइन और लुक की बात करें तो ये अपने पिछले मॉडल की तुलना में कांफिडेंसियल और काफी स्पोर्टियर है। इसका फ्रंट एंड शॉर्प है और इसे बीएमडब्ल्यू3 (BMW 3) सीरीज से लिया गया है। इसमें पहला बदलाव फ्रंट में सिंगल पीस किडनी ग्रिल है और कंपनी को इस बात के लिए धन्यवाद दिया जा सकता है कि इसकी किडनी ग्रिल बीएमडब्ल्यू 7 (BMW 7) सीरीज की तरह बड़ा नहीं रखा है।

रियर एंड

2021 Bmw 5 Series Facelift Rear Quarters Leaked Im

नई बीएसडब्ल्यू 5 सीरीज (2021 BMW 5 Series) के रियर की बात करें तो इसके बंपर को कुछ रिसर्फिंग के साथ रिवाइज किया गया है, लेकिन इस बदलाव को सामान्य तौर पर नहीं देखा जा सकता है। इसमें एक छोटा सा बदलाव है जो टेल लैंप पर है, जबकि इसके अलावा रियर में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं है।

संबंधित खबरः BMW 5 सीरीज की 530i Sport हुई लॉन्च, प्राइस 55.40 लाख रूपए

नई BMW 5 एम स्पोर्ट के 530e पैकेज से लैस है और यह एक प्लग इन हाइब्रिड है। इसलिए फ्रंट फेंडर के बाईं ओर चार्जिंग पोर्ट है। कार 530e बैज के साथ 2.0 लीटर के फोर सिलिंडर पेट्रोल इंजन से लैस है और इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी है। इंजन 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है।

पावर स्पेसिफिकेशन

2021 Bmw 5 Series Facelift Front Quarters Leaked I

भारत में बीएमडब्ल्यू (BMW) वर्तमान जनरेशन की 5 Series जिसका कोडनेम  G30) है उसे 2.0 लीटर पेट्रोल, 2.0 लीटर डीजल और 3.0 लीटर डीजल इंजन के साथ फेसलिफ्ट अवतार को पेश कर सकती है। ये इंजन क्रमशः  252 PS/350 Nm, 190 PS/400 Nm और 195 PS/620 Nm के साथ ट्यून्ड हैं। सभी वेरिएंट 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हुए हैं।

संबंधित खबरः BMW X7 भारतीय बाज़ार में लॉन्च, कीमत 98.90 लाख रुपये

कंपनी हमारे मार्केट में xDrive AWD सिस्टिम को पेश नहीं करती है। इसलिए इसकी संभावना भी नहीं है। भारत में नई 2021 BMW 5 Series को साल 2021 में मई से अगस्त के बीच लॉन्च कर सकती है। इसलिए आप कार के बारे में अपडेट पाते रहने के लिए इंडियन ऑटो ब्लॉग (IndianAutosBlog.com) के साथ बनें रहें। हम इस कार की हर अपडेट से आपको रूबरू करवाते रहेंगे।

BMW 5 Series की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी