फेसलिफ्ट अवतार में Mahindra Bolero लॉन्च, प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन

25/03/2020 - 14:13 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

महिन्द्रा (Mahindra) ने अपनी लोकप्रय एसयूवी महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को बीएस6 में अपडेट होकर भारत में लॉन्च कर दी है। जल्द ही इस अपडेट कार की  बिक्री भारत में शुरू हो सकती है। कंपनी ने कार को लॉन्च करने के साथ ही इसकी प्राइस का भी खुलासा कर दिया है और 2020 महिंद्रा बोलेरो (फेसलिफ्ट) की प्राइस 7.98 से शुरू होकर 8.99 लाख रूपए तक जाती है।

New Mahindra Bolero Facelift Brochure Page 2 B6c9

नई Mahindra Bolero केवल पावर+ एडिशन में बनाई गई है। यह अलॉय बंपर के साथ भारत में पेश होने वाला पहला मॉडल है। यह फीचर्स अक्टूबर में नए पैदल यात्री सेफ्टी मानदंडों के प्रभावी होने पर अनिवार्य होने जा रहा है और इसके साथ भारत में पेश हुआ पहला मॉडल है। इसके अलावा कंपनी ने नई बोलेरो में एबीएस, एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी जोड़ें हैं।

पावर स्पेसिफिकेशन

New Mahindra Bolero Power Facelift Interior Cabin
2020 Mahindra Bolero Power+

महिंद्रा बोलेरो पॉवर+ (Mahindra Bolero Power+) में नई डिज़ाइन की गई फ्रंट बम्पर, स्टैटिक बेंडिंग लाइट, नए रेडिएटर ग्रिल, फ्रेश ग्राफिक्स और क्लियर-लेंस रियर लाइट्स के साथ अपग्रेड हेडलैंप्स हैं। इंटीरियर डिज़ाइन लगभग आउटगोइंग मॉडल की तरह है, लेकिन इसे नया चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है, जिसे महिंद्रा TUV300 और Mahindra TUV300 Plus से लिया गया है।

संबंधित खबरः Mahindra Bolero का फेसलिफ्ट अवतार, पावर और वेरिएंट लीक

आउटगोइंग बोलेरो पावर+ में 70 एचपी 1.5-लीटर mHawk70 टर्बोचार्ज्ड तीन-सिलेंडर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जबकि नई बोलेरो पावर + 75 एचपी के 1.5-लीटर mHawk75 टर्बोचार्ज्ड तीन-सिलेंडर डीजल इंजन से संचालित होती है, जो मूल रूप से आउटगोइंग मॉडल के बीएस 4 इंजन का अपग्रेडेड बीएस 6 एडिशन है। पहले की तरह ही ये इंजन भी 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड है और 4WD सिस्टम ऑप्शन नहीं है।

प्राइस

New Mahindra Bolero Power Facelift Front Fascia 41
2020 Mahindra Bolero Power+

महिंद्रा बोलेरो बीएस 6 में कई बदलाव किए जा रहे हैं। कार को फेसलिफ्ट  की साथ-साथ सेफ्टी अपग्रेड भी मिला है और अपग्रेड मॉडल डीलरशिप पहुंचनी शुरू हो गई है। नई बोलेरो B4, B6 और B6 (O) के तीन ग्रेड में उपलब्ध है, जिसकी प्राइस क्रमशः 7.98 लाख रूपए, 8.64 लाख रूपए और 8.99 लाख रूपए तक हैं।

संबंधित खबरः Mahindra Bolero को मिला BS-VI सर्टिफिकेशन, नए सेफ्टी फीचर्स से लैस

इसके विपरीत ओल्ड मॉडल क्रमशः LX, SLE, SLX और ZLX ग्रेड में 7.62 लाख रूपए से लेकर 7.98 लाख रूपए, 8.64 लाख रूपए और 8.99 लाख रूपए में उपलब्ध है। ये स भी स्टॉक जल्द खत्म होने वाले हैं। नए मॉडल के बोनट में ज्यादा इन्सुलेशन है और इससे ड्राइविंग में थोड़ा और बेहतर एक्सपीरिएंस प्राप्त होगा।

Mahindra Bolero की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी