नई Tata Tiago JTP और नई Tata Tigor JTP भारत में लॉन्च, जानें कीमत

14/08/2019 - 13:01 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

टाटा मोटर्स की नई Tata Tiago JTP और Tata Tigor JTP को भारतीय बाज़ार में लॉन्च हो चुकी है। इन अपग्रेडेड मॉडल में नए फीचर्स को शामिल किया गया है। लेकिन,किसी तरह को मेकैनिकल बदलाव नहीं किया गया है।

इन दोनों JTP मॉडल में ऑटो फोल्ड आउटसाइड मिरर जैसे फीचर को शामिल किया गया है। Tata Tiago JTP को अब थोड़ी और स्पोर्टी हो गई है। कार में पियानो ब्लैक शार्क फिन एंटेना के साथ नया 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है जिसेमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो की सुविधा भी है। साथ ही में ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोल सिस्टम को भी नए फीचर में शामिल किया गया है।

Tata Tiago Tigor Jtp 2

इंजन स्पेसिफिकेशन

Tata Tiago JTP और Tigor JTP में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड, 3-सिलिंडर इंजन लगा है जो 114 PS का अधिकतम पावर और 150Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। साथ ही इसकी हाइट, स्टीयरिंग परफॉर्मेंस और एग्जहॉस्ट सिस्टम को भी बेहतर बनाया गया है। Tata Tiago JTP को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 9.95 सेकेंड का वक्त लगता है। वहीं, Tata Tigor JTP को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में करीब 10.38 सेकेंड का वक्त लग जाता है।

Tata Tiago Tigor Jtp

कीमत

Tata Tiago JTP की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.69 लाख रुपये रखी गई है। अपग्रेड के पहले इस कार की कीमत 6.39 लाख रुपये थी। वहीं, Tata Tigor JTP की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये रखी गई है। अपग्रेड के पहले ये कीमत 7.49 लाख रुपये थी।

नई Tata Tiago JTP और Tata Tigor JTP की बिक्री चुनिंदा डीलरशिप के ज़रिए की जा रही है। ये कार अहमदाबाद, बंगलुरू, कालीकट, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचिन, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, कांगड़ा, कन्नूर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नोएडा, पुणे, ठाणे और थ्रिस्सुर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Tata Tigor JTP की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी