Mahindra XUV500 की नई जेनरेशन पहली बार हुई स्पॉट, जानें खासियत

19/09/2019 - 15:04 | ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

सितंबर साल 2011 में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV500 भारत की एक लोकप्रिय एसयूवी है और अब यह एक बार फिर से अपडेट होने जा रही है। हाल ही में Next-gen Mahindra XUV500 की स्पाई इमेज सामने आई है, जिसमें इस एसयूवी के डिजाइन का पता चल रहा है।

Mahindra Xuv 500 3294

इमेज के माध्यम से यह स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है कि Next-gen के माध्यम से Mahindra XUV500 को पूरी तरह से बदलने जा रही है। यह अपने पिछले मॉडल की अपेक्षा और भी ज्यादा आकर्षक दिखेगी।

2020 Mahindra XUV500- डिजाइन

Mahindra Xuv 500 3 18c6

स्पाई शॉट में इसके विस्तार को देखा जा सकता है, जबकि रियर क्वार्टर ग्लास का आकार काफी कम हो गया है, जबकि पीछे का ग्लास काफी आकर्षक है। नई Mahindra XUV500 बम्पर-टू-बम्पर एक ऑल-न्यू एसयूवी होगी। पुराने मॉडल के विपरीत, इसमें एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी टेल लाइट्स के के नए फीचर होने चाहिए।

यह भी पढ़ेः 2020 Mahindra Thar की टेस्टिंग लगातार जारी, चेन्नई में फिर आई नज़र

एक रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा संभवतः नई जेनरेशन की XUV500 को तैयार करने के लिए MNATC (USA), पिनिनफेरिना (इटली) और MRV (भारत) के स्पेशलाइजेशन को डिजाइन और इंजीनियरिंग के लिए क्लब कर रहा है।

2020 Mahindra XUV500- पावर

Mahindra Xuv 500 4 7ec3
Next-gen Mahindra XUV500

इन्हें एक नए प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफार्म का उपयोग फोर्ड द्वारा विशेष रूप से भारत के लिए डेवलप की एक नई सी-एसयूवी के लिए भी किया जाएगा। यह ऑल न्यू एक्सयूवी 500 डेवलप किए गए एक नए 2.0-लीटर डीजल इंजन से संचालित होगा, जो 180ps की पावर जेनरेट करेगा।

यह भी पढ़ेः 2020 SsangYong Rexton फेसलिफ्ट पहली बार हुई स्पॉट, जानें खासियत

इसके अलावा यह घरेलू निर्माता साल 2020 के लिए अपने कई नए प्रोडक्ट को डेवलप कर रही है, जिसमें अगली-जेनरेशन की थार और स्कॉर्पियो भी शामिल है। इन महत्वपूर्ण उत्पादों के बाद, कैलेंडर के अंत में यह ऑल न्यू XUV500 भी लॉन्च होगी।

 [सोर्स- मोटर ऑक्टेन]

Mahindra XUV500 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी