Tata Tiago और Tata Tigor नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ लॉन्च

01/10/2019 - 11:43 | ,  ,  ,   | Deepak Pandey

घरेलू निमाता टाटा मोटर्स ने चुपचाप एक नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ Tata Tiago और Tata Tigor लॉन्च किया है, जबकि अब तक, यह उम्मीद थी कि इस फीचर को मिड-लाइफ फेसलिफ्ट के साथ उतारा जाएगा।

Tata Tigor Ev 4

उम्मीद के मुताबिक Tata Tiago और Tata Tigor का नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक मोनोक्रोम यूनिट है। इसमें बाईं ओर की सीमा पर टैकोमीटर, उपर ड्राइवर इन्फार्मेशन डिस्प्ले, यूनिट के सेंटर में एक स्पीडोमीटर दाईं ओर और दाईं ओर की गेज शामिल है। इसमें एक सेट और मोड नॉब्स और विभिन्न टेल-स्टोरी लाइट्स भी लगाया गया है।

पावर और वेरिएंट

Tata Tiago Tigor Jtp 2

बता दें कि Tata Motors अपनी टियागो को XE, XM, XZ, XZA, XZ (O), XZ + और XZA + ग्रेड और XE, XM, XMA, XZ, XZ + और XZA + के वेरेंट में रिटेल करती है। जहां इन कारों के केवल XZ + और XZA + ग्रेड में यह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ेः Tata Tiago की स्पेशल Wizz Edition होगी रिलॉन्च, 3 अक्टूबर की मिली डेट

Tata Tiago और Tata Tigor दोनों कारों को 1.2-लीटर के एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.05-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ बेचा जाता है। पेट्रोल इंजन 85ps और 114nm का टार्क प्रोड्यूज करता और यह 5-स्पीड एमटी व 5-स्पीड एएमटी के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।इसके विपरित डीजल इंजन 70ps और 140nm का टार्क जेनरेट करता है। इसे केवल 5-स्पीड एमटी के साथ रखा गया है।

Tata Tiago नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ प्राइस-

  • टियागो XZ + पेट्रोल-MT - INR 5,84,993
  • टियागो XZ + पेट्रोल-एमटी डुअल-टोन - INR 5,91,993
  • टियागो XZA + पेट्रोल-एएमटी - INR 6,29,993
  • टियागो XZA + पेट्रोल-एएमटी डुअल-टोन - INR 6,36,993
  • टियागो XZ + डीजल-एमटी - INR 6,14,993
  • टियागो एक्सजेड + डीजल-एमटी डुअल-टोन - INR 6,76,993

Tata Tigor नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ प्राइस

  • टिगोर XZ + पेट्रोल-एमटी - INR 6,99,994
  • टिगोर XZA + पेट्रोल-MT - INR 7,44,994
  • टिगोर XZ + डीजल-एमटी - INR 7,89,994

* एक्स-शोरूम दिल्ली

Tata Tiago की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी