भारत में TVS Apache RTR 180 बीएस6 लॉन्च, प्राइस 1.01 लाख रूपए

19/03/2020 - 23:20 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

टीवीएस इंडिया (TVS India) ने भारत में चुपचाप नई TVS Apache RTR 180 के बीएस6 एडिशन को लॉन्च कर दिया है, जिसकी प्राइस, 1.01 लाख रूपए तय की गई है। नई बाइक आउटगोइंग मॉडल से करीब 6,704 ज्यादा है। बीएस6 अपडेट के साथ बाइक को ऑयल-कूलर और फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम के साथ कुछ नए फीचर भी मिल रहे हैं।

Tvs Apache Rtr 180 Bs6 Front Three Quarter Right C

टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 को आखिरी बार 2018 में अपडेट किया गया था, उस समय इसमें नए कलर ऑप्शन, अलग सीट मटेरियल, नया स्पीडोमीटर व नया क्रैशगार्ड लगाया गया था। टीवीएस Apache RTR 180 BS6  4  रंगों में उपलब्ध है। आइए इस बाइक के बारे में और जानते हैं।

TVS Apache RTR 180 बीएस6- फीचर्स

2019 Tvs Apache Rtr 180 Right Side 5f61 1

स्टाइलिंग में नई आरटीआर 180 बीएस 6 बीएस4 मॉडल के बहुत करीब है। इसमें रेसिंग ग्राफिक्स, फ्यूल टैंक पर 3 डी टीवीएस लोगो, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्लिप-ऑन हैंडलबार, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललाइट, सिंगल-पीस सीट और बहुत कुछ है, जबकि नई Apache के साइकिल पार्ट्स भी इस मॉडल की तरह ही हैं।

संबंधित खबरः TVS Apache RR 310 बीएस6 अवतार में 2.40 लाख की प्राइस के साथ लॉन्च

सस्पेंशन ड्यूटी में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक को जोड़ा गया है। 270-चैनल फ्रंट पेटल डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल सुपर-मोटो एबीएस के साथ 200 मिमी रियर पेटल डिस्क ब्रेक एंकरिंग की जिम्मेदारी संभालता है।

पावर स्पेसिफिकेशन

Tvs Apache Rtr 180 Bs6 Engine D9bb

अपग्रेड के साथ TVS Apache RTR 180 को 177.4 cc सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व ऑयल-कूलर और फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम मिला है, जिसे TVS रेस ट्यून फ्यूल इंजेक्शन (RT) किया गया है, जिसकी मैक्सिमम पावर 0.17 PS से बढ़कर 16.62 PS हो गई है, जबकि मैक्सिम टॉर्क पहले की तरह ही 15.5 Nm है। जीटीटी (ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक) भी है जो ट्रैफिक में क्लच और एक्सेलेरेटर का इस्तेमाल किए बिना राइडर को आसान ड्राइविंग देता है।

संबंधित खबरः लॉन्च हुई नई TVS Apache RTR 160 बीएस6, प्राइस 93,500 रूपए

TVS ने हाल ही में छोटी कैपिसिटी वाली Apache RTR 160 बीएस6 को पहले ही लॉन्च कर दिया है। रियर ड्रम ब्रेक वैरिएंट की प्राइस 93,500रूपए और रियर डिस्क ब्रेक वैरिएंट की प्राइस 96,500 तय की गई है। यह बाइक पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा महंगी है।

TVS India की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी