भारत में बंद हुई TVS Jupiter Grande की बिक्री

07/06/2019 - 14:15 | ,  ,  ,   | Suvasit

टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में TVS Jupiter Grande की बिक्री बंद कर दी है। कंपनी ने इस फीचर-पैक्ड वेरिएंट को बंद करने के बाद इस स्कूटर के स्टैंडर्ड ZX वेरिएंट को कई नए फीचर्स से लैस कर दिया है। TVS Jupiter की सीधी टक्कर Honda Activa 5G से है।

Tvs Jupiter Zx

फीचर्स और कीमत

अपडेटेड फीचर्स के बाद नई TVS Jupiter ZX वेरिएंट के ड्रम ब्रेक वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 56,093 रुपये और डिस्क ब्रेक वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 58,645 रुपये रखी गई है। TVS Jupiter Grande को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। तब इसके ड्रम ब्रेक वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 55,936 रुपये और डिस्क ब्रेक वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 59,648 रुपये रखी गई थी।

पढ़ें : 2019 TVS Apache RR 310 भारत में लॉन्च, स्लिपर क्लच से है लैस

हालांकि, TVS Jupiter ZX में Grande वाले सारे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। TVS Jupiter ZX में एलईडी हेडलाइट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, रियर व्यू मिरर पर क्रोम हाईलाइट्स और डायमंड कट एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं।Tvs Jupiter Zx Instrument Cluster

इंजन स्पेसिफिकेशन

स्कूटर के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस स्कूटर में 109.7 सीसी, एयर-कूल्ड, DOHC इंजन लगा है। ये इंजन 8 बीएचपी का पावर और 8Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। एंकरिंग टास्क के लिए इस स्कूटर में 130mm ड्रम ब्रेक लगाए गए हैं। वहीं, इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक भी लगाया गया है। सेफ्टी के लिए कंपनी ने इस स्कूटर को सिंक ब्रेक सिस्टम से लैस किया है।

ये स्कूटर दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा जिसे स्टारलाइट ब्लू और रॉयल वाइन नाम दिया गया है। टीवीएस भी नए BS-VI इंजन पर काम कर रही है। कंपनी जल्द ही एक स्कूटर लॉन्च करने वाली है जिसे फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम से लैस किया जाएगा।

TVS Jupiter की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी