Honda India की 6 लोकप्रिय कारों पर 5 लाख तक की भारी छूट

07/11/2019 - 18:04 | ,  ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

मशहूर कार निर्माता कंपनी Honda India अपनी लोकप्रिय कारों की खरीद पर एक बार फिर से विशेष ऑफर की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न कारों की खरीद पर ग्राहक 5 लाख तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके पहले कंपनी फेस्टिव सीजन में होंडा ने अपने कई मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर किया था।

Honda Greiz At 2016 Beijing Motor Show Front Three

बता दें कि यह फेस्टिव सीजन कंपनी के लिए मंदी के बावजूद भी काफी उत्साहजनक रहा है। इसलिए कंपनी अपने सेल्स ग्रोथ को अपडेट रखने के लिए कारों पर छूट जारी रखने का फैसला किया है। आइए जानते हैं कि Honda India अपनी किन लोकप्रिय कारों की खरीद पर विशेष छूट दे रही है..

Honda City

होंडा सिटी भारत में होंडा की सबसे लोकप्रिय सेडान है और कंपनी इसकी नई जेनरेशन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी नई जेनरेशन की लॉन्चिंग से पहले होंडा सिटी की वर्तमान मॉडल पर 70,000 रुपये की छूट दे रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।

Honda Amaze 

होंडा अमेज की खरीद पर कंपनी 47,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। हालांकि इस कार की खरीद पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन 5 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी मिल रही है, जिसकी प्राइस करीब 12 हजार रुपये है, जबकि बाकी का डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस के रूप में होगा।

Honda CR-V

होंडा इंडिया अपनी इस कार की खरीद पर 5 लाख रुपये की छूट दे रही है, जहां डीजल AWD मॉडल पर 5 लाख रुपये और 2WD डीजल मॉडल पर 4 लाख का कैश डिस्काउंट है।

Honda Jazz

होंडा इंडिया होंडा जैज की खरीद पर 55,000 रुपये की छूट दे रही है। इस छूट के तहत ग्राहकों के लिए कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस तक दिया जा रहा है।

Honda सिविक

होंडा की लोकप्रिय कार होंडा सिविक के डीजल मॉडल की खरीद पर 2.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट पाया जा सकता है, जबकि पेट्रोल मॉडल के लोअर वेरियंट पर 2 लाख रुपये की छूट है।

Honda BR-V

होंडा बीआर-वी की खरीद पर कुल 1.1 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह कार 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 100hp, 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एडिशनल एक्सेसरीज भी शामिल है।

Honda India की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी