Volkswagen कारों की खरीद पर पाएं INR 1.8 लाख तक की छूट

18/10/2019 - 15:27 | ,  ,  ,   | Deepak Pandey

2019 Volkswagen Polo And Vento Launched 3 Fcd0

फॉक्सवैगन इंडिया ने अपने Volksfest 2019 कैंपेन के माध्यम से ग्राहकों के लिए कई प्रकार के ऑफ़र और छूट की घोषणा की है। इस कैंपेन के तहत कंपनी 31 अक्टूबर, 2019 तक अपने ग्राहकों को कंपनी की कार की खरीद पर सेल्स और  सर्विस में कई लाभ प्रदान कर रही है। यह सुविधा कंपनी के 102 भारतीय शहरों में 132 विक्रय टच पॉइंट पर उपलब्ध हैं।

दरअसल कंपनी ने यह योजना फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पेश किया है। कैंपेन के तहत फॉक्सवैगन VW कारों की टेस्ट ड्राइव के लिए संभावित ग्राहकों को एक स्माल फॉक्सवैगन हॉट व्हील्स मॉडल की पेशकश किया जाएगा।

दरअसल हाल ही में इस ब्रांड ने टायमेकर मैटल इंडिया के साथ टाई-अप किया है, जिसके तहत पोलो, वेंटो और एमियो के चुनिंदा वेरिएंट्स की खरीद पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट्स, एक्सटेंडेड वॉरंटी और रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) सहित कई लाभ प्राप्त हो रहे हैं।

यह भी पढ़ेः TVC शूट के दौरान लीक हुई 2020 VW Golf (VW Golf Mk8) की तस्वीरें, जानें पूरी डिटेल

कंपनी जनवरी 2019 से अपने पेट्रोल वाहनों पर पहले से ही चार साल की वारंटी अवधि की पेशकश कर रही है, और डीजल वाहन सितंबर 2019 से पांच साल की वारंटी योजना के साथ उपलब्ध हैं।ऐसे में 'Volksfest 2019' के तहत ग्राहक करीब INR 1.8 लाख तक का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

कंपनी भारत के चुनिंदा VW डीलरशिप पर Vento Highline Plus DSG वैरिएंट पर INR 1.7 लाख तक का लाभ मिल रहा है। इसमें नकद छूट और INR 20,000 एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। VW Ameo DSG Highline Plus वैरिएंट INR 1.17 लाख तक की नकद छूट और INR 20,000 के अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस पर उपलब्ध है।

इसी तरह VW पोलो को INR 1 लाख तक के लाभ के साथ पेश किया जा रहा है, जिसमें INR 80,000 छूट और INR 20,000 एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। हालांकि VW Passat, VW Tiguan और नई VW GT लाइन पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं है।

Volkswagen की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी