साल 2020 के ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेगा Volkswagen, जानें डिटेल

14/08/2019 - 14:02 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

साल 2018 और 2019 में ऑटो एक्सपो से हिस्सा न लेने वाली ऑटो निर्माता कंपनी Volkswagen इस वर्ष (2020) ऑटो एक्सपो में नज़र आएगी। कंपनी ने 2020 ऑटो एक्सपो में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। Volkswagen पैसेंजर कार इंडिया के निदेशक Steffen Knapp ने कहा कि लोग साल 2020 में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में कंपनी की गाड़ियों को देख सकेंगे।

Skoda 3

उन्होंने कहा कि वास्तव में 2 सालों तक दूर रहने के बाद ऑटो एक्सपो में हमारे लिए फिर से शामिल होना एक नया अनुभव होगा। यह बहुत शानदार होगा। फॉक्सवैगन ने 2020 के ऑटो एक्सपो के लिए 2.0 रणनीति पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके तहत ग्रुप में कई बदलाव देखे जा सकते हैं। कंपनी दुनिया भर के बाजारों में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने का कार्य करेगी।

इसे भी पढ़ेः Skoda Karoq सीबीयू रूट के ज़रिए होगी इम्पोर्ट, 2020 में होगी लॉन्च

भारत में Skoda के साथ अपने प्रोडक्ट की अगुवाई कर रहा Volkswagen ग्रुप 2020 में अपने 'मेड इन इंडिया' और 'मेड फॉर इंडिया' ऑफर को भी पेश कर सकता है। भारत में इस मॉडल का प्रमुख मुकाबला Hyundai Creta से हो सकता है।

Skoda 14

नई Skoda और Volkswagen की इस एसयूवी कोMQB AO-IN प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जो कंपनी के मॉड्यूलर आर्किटेक्चर का घरेलू एडिशन है। कंपनी ने कहा है कि भविष्य में उसके सभी मॉडल MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे। कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर भारत में निर्मित किए गए वाहनों को निर्यात करने की योजना भी बना रहा है।

दो नई एसयूवी भी हो सकती है लॉन्च

Skoda 1

ग्रुप 2020 में भारतीय बाजार के लिए दो नई एसयूवी ला सकता है। इसमें सब-कॉम्पेक्ट T-Cross है, जो नए MQB A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसके अलावा साल 2020 में ही T-Cross के सिबलिंग T-Roc को भी CBU मॉडल के रूप में पेश कर सकती है।

इसे भी पढ़ेः Volkswagen Beetle का प्रोडक्शन बंद, विदा हुई ये मशहूर कार

इस एसयूवी का भारत में Hyundai Creta, Jeep Compass, Kia Seltos और MG Hector से मुकाबला होगा। कंपनी की योजना में छोटे टीएसआई पेट्रोल इंजन का ज्यादा प्रोडक्शन करना है, इसमें एक ग्लोबल 1.0 3-सिलिंडर इंजन भी शामिल है।

Skoda 2

इस इंजन को नई एसयूवी में फिट किया जाएगा। यह कार केवल पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च हो सकती है। हालांकि बाद में अन्य वेरिएंट पर फीडबैक के मुताबिक कार्य किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेः 2019 Skoda Superb की तस्वीर लीक, जानें क्या है इसकी खासियत

कंपनी की नई रणनीति भारत में नई कारों के नेटवर्क की ज़रूरत को भी पूरा करने में मदद करेगा। वर्तमान में इस ग्रूप का भारत में 121 डीलरशिप है। 70 की संख्या के साथ स्कोडा का नेटवर्क बहुत मज़बूत है।

Volkswagen की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी