Volkswagen Beetle का प्रोडक्शन बंद, विदा हुई ये मशहूर कार

12/07/2019 - 10:58 | ,  ,  ,   | Suvasit

मशूहर कार Volkswagen Beetle का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है। अब ये कार बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी। उस कार को 1997 में पेश किया गया था। बीते सालों में इस कार को दो जेनेरेशन बाज़ार में लॉन्च हुए थे।

Volkswagen Beetle

मेक्सिको में हुआ आखिरी Volkswagen Beetle का प्रोडक्शन

कंपनी ने Volkswagen Beetle के आखिरी यूनिट का प्रोडक्शन मेक्सिको के प्रोडक्शन लाइन में किया। इस दौरान प्लांट के वर्कर मौजूद रहे और इस कार को आखिरी विदाई दी। आखिरी Volkswagen Beetle डेनिम ब्लू कलर की थी जिसकी बिक्री नहीं की जाएगी। इस कार को फॉक्सवैगन के म्यूजियम में रखा जाएगा।

Volkswagen Beetle 2

इस मौके पर फॉक्सवैगन ग्रुप ऑफ अमेरिका के प्रेसिडेंट और सीईओ स्कॉट कियोग ने कहा, 'हमारे लिए बिना फॉक्सवैगन को बिना Beetle देखना काफी मुश्किल है। इस कार को पहली बार 1949 में इंपोर्ट किया गया था और तब से ही ये कार कई लोगों की पसंद बनी हुई थी। इस कार ने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई थी। हम इस कार को हमेशा याद करेंगे।'

फॉक्सवैगन ने बीटल को अमेरिका में टाइप 1 कार की तरह लॉन्च किया था। अमेरिका में कंपनी ने कुल 5 मिलियन Volkswagen Beetle की बिक्री की है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में ये आंकड़ा 21.5 मिलियन है। मौजूदा थर्ड-जेनेरेशन Volkswagen Beetle को अमेरिका में साल 2011 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक इस कार के 5,00,000 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।

Volkswagen Beetle 7

Volkswagen Beetle कूपे और कन्वर्टिबल दोनों ही वेरिएंट्स में उपलब्ध थी। ये कार 23 अलग अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन, 32 इंटीरियर ट्रिम, 13 अलग अलग इंजन स्पेसिफिकेशन और 19 स्पेशल एडिशन में मौजूद थी। ये कार पूरे विश्व के 91 मार्केट में उपलब्ध थी।

भारत में भी इस कार को खासा पसंद किया जाता था। हालांकि, बिक्री के मामले में भारतीय बाज़ार में ये कार कुछ खास नहीं कर पाई। लेकिन, ग्राहकों का एक ऐसा वर्ग था जिसमें इस कार को लेकर एक अलग तरह की दीवानगी थी। Volkswagen Beetle को हमेशा याद रखा जाएगा और इसकी कमी हमेशा महसूस होगी।

Volkswagen की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी