भारत में लॉन्च हुई Yamaha Fascino 125 बीएस6, प्राइस 66,430 रूपए

19/12/2019 - 17:25 | ,  ,  ,   | Deepak Pandey

यामाहा इंडिया (Yamaha India) ने आज भारत में अपनी Yamaha Fascino 125 को लॉन्च कर दिया है। इस तरह कंपनी ने भारत में इस स्कटूर के साथ 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में भी प्रवेश किया है। नया स्कूटर बीएस6 नार्म्स के अनुरूप है और BS-IV यामाहा Fascino 110 cc स्कूटर को रिप्लेस किया है।

Yamaha Fascino 125 Fi Bs Vi Launch Cover Df69

यामाहा Fascino 125 FI के पावर की बात करें तो यह 125 cc के एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड मिल द्वारा संचालित है, जो 8.2 पीएस की पावर और 9.7 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका वजन केवल 99 किलो है, जो कि रिप्लेस किए गए स्कूटर से 4 किलो हल्का है।

Yamaha Fascino 125 Fi Bs Vi Rear Three Quarter 86f

Yamaha Fascino 125 FI में एक स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG), होंडा एक्टिवा 125 BS-VI के ACG स्टार्टर मोटर की तरह ही एक नई टेक्नोलॉजी से लैस है और इसे साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच के साथ फिट किया गया है। कंपनी ने 58 किमी/लीटर का माइलेज देने का दावा किया है।

फीचर और कलर ऑप्शन

Yamaha Fascino 125 Fi Bs Vi Stnadard Front Apron C

नए मॉडल में स्टॉप और स्टार्ट सिस्टम की सुविधा है, जो अनिवार्य रूप से स्कूटर के स्टैंडस्टिल पर आने पर इग्निशन को बंद कर देता है। यामाहा Fascino 125 FI के सस्पेंशन सेटअप में फ्रंट में ट्रेडिशनल टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक शामिल है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम में दोनों सिरों पर कार्य करता है। फ्रंट में ड्रम ब्रेक और रियर में डिस्क ब्रेक कार्य करता है।

यह भी पढ़ेः Yamaha R15 v3.0 (बीएस-6) भारत में लॉन्च, प्राइस 1.45 लाख रूपए

ग्राहक के लिए ये नया स्कूटर को विविड रेड, मेटैलिक ब्लैक, येलो कॉकटेल, मैटे ब्लू, डार्क मैट ब्लू, सॉवे कॉपर और सियान ब्लू सहित वेरिएंट के आधार पर 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और नई Yamaha Fascino 125 FI जनवरी 2020 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। नीचे आप स्कूटर की प्राइस देख सकते हैं।

Yamaha Fascino 125 FI प्राइस*

  • BS-VI Fascino 125 Std (drum brake) - INR 66,430
  • BS-VI Fascino 125 Std (front disc brake) - INR 68,930
  • BS-VI Fascino 125 Dlx (drum brake) - INR 67,430
  • BS-VI Fascino 125 Dlx (front disc brake) - INR 69,930*

 एक्स-शोरूम, दिल्ली

Yamaha India की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी