Yamaha YZF-R15 और Yamaha FZ सीरीज़ हुई महंगी, जानें नई कीमत

08/07/2019 - 11:28 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

Yamaha YZF-R15 और Yamaha FZ सीरीज़ की कीमतों में इज़ाफे का ऐलान किया गया है। कंपनी ने इन दोनों बाइक की कीमतों में वृद्धि का फैसला किया है। हालांकि, इस बढ़त मामूली है।

Yamaha Yzf R15

जानें नई कीमत -

मॉडल पुरानी कीमत नई कीमत
YZF-R15 V3.0    1,39,680 रुपये   1,40,280 रुपये
YZF-R15 V3.0 Darknight     1,41,680 रुपये   1,42,280 रुपये
FZ25     1,33,000 रुपये   1,34,180 रुपये
Fazer-25     1,43,000 रुपये   1,44,180 रुपये
FZ-Fi V3.0          95000 रुपये      96,180 रुपये
FZS-Fi V3.0          97000 रुपये      98,180 रुपये

इन दोनों बाइक की नई कीमत को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आपको बता दें कि Yamaha YZF-R15 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इस बाइक में एलईडी हेडलाइट, नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स हैं। इस बाइक में वॉल्व एक्चुएशन टेक्नोलॉजी और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच से लैस है।

Yamaha YZF-R15 और Yamaha FZ25 - इंजन स्पेसिफिकेशन

इस बाइक में 155 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन लगा है। ये इंजन 19.3 PS का अधिकतम पावर और 14.7Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। Yamaha FZ25 में 249 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, SOHC, 2-वॉल्व इंजन लगा है जिसे फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस किया गया है। ये इंजन 20.9 PS का अधिकतम पावर और 20Nm का टॉर्क देता है। वहीं, FZ-Fi और FZS-Fi में 149 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड SOHC इंजन लगा है जो 13.2 PS का अधिकतम पावर और 12.8Nm का टॉर्क देता है।

Yamaha Fz25

इसी बीच कंपनी ने YZF-R15S और Fazer 150 कंपनी ने अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। इन दोनों बाइक्स के रिप्लेंसमेंट को जल्द ही बाज़ार में उतारा जाएगा। नई Fazer 150 में कई अपडेट्स किए गए हैं जिसमें एलईडी हेडलाइट और अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल है।

Yamaha FZ 25 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी